Site icon Chatur Post

Vishnu deo बिजली बिल हाफ योजना में बदलाव पर साय की पहली प्रतिक्रिया: राहुल गांधी के भी दिया बयान..

Vishnu Deo

Vishnu deo  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की विष्‍णुदेव साय सरकार ने बिजली बिल हाफ योजना में बदलाव कर दिया है। कांग्रेस शासन में लागू इस योजना में घरेलू उपभोक्‍ताओं को 400 यूनिट तक की खपत पर बिजली बिल हाफ आता था। विष्‍णुदेव सरकार ने इसमें बदलाव कर दिया है। 400 यूनिट की सीमा को घटाकर 100 यूनिट कर दिया गया है।

विष्‍णुदेव सरकार ने फैसला किया है कि अब बिजली बिल हाफ योजना का लाभ केवल 100 यूनिट तक की खपत वाले उपभोक्‍ताओं ही दिया जाएगा। सरकार के इस फैसले पर सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस ने इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

दो दिन बाद आई प्रतिक्रिया

बिजली बिल हाफ योजना में बदलाव सोमवार (4 अगस्‍त) को किया गया। बदलाव की सूचना जारी करने के साथ ही इसके बचाव में सरकार की तरफ से लगातार विज्ञप्ति और विज्ञापन जारी किए जा रहे हैं, लेकिन किसी भी मंत्री या अफसर की तरफ से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया। अब इस मामले में सीधे मुख्‍यमंत्री की प्रतिक्रिया आई है।

Vishnu deo  जानिए- बिजली बिल हाफ को लेकर क्‍या कहा सीएम ने..

बिजली बिल हाफ योजना में किए गए बदलाव को लेकर मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय का बयान सामने आया है। विष्‍णुदेव ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए बिजली बिल हाफ योजना को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। दरअसल, गुरुवार को मुख्‍यमंत्री जांजगीर-चांपा जाने के लिए हेलीपैड पहुंचे तो पत्रकारों ने इसको लेकर सवाल किया। इसके जवाब में विष्‍णुदेव ने सोलर योजना की ओर इशारा करते हुए कहा कि बिजली बिल हाफ से हम मुफ्त बिजली की ओर जा रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि इस योजना के तहत न केवल भारी सब्सिडी दी जा रही है बल्कि बैंक से लोन दिलाने का भी प्रयास किया जा रहा है।

राहुल गांधी के दौरे पर कहा…

इस दौरान पत्रकारों ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राहुल गांधी के प्रस्‍तावित छत्‍तीसगढ़ दौरे को लेकर भी सवाल किया। राहुल गांधी इस साल के अंत में छत्‍तीसगढ़ आ सकते हैं। इस पर मुख्‍यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी का दौरा तो होता रहा है, लेकिन उनके दौरों में क्‍या होता है यह सभी जानते हैं।  

Exit mobile version