Site icon Chatur Post

Vishnu Deo सरकार का रिपोर्ट कार्ड लेकर दिल्‍ली पहुंचे विष्‍णुदेव: मोदी-शाह को दिखाई यह तस्‍वीर…

Vishnu Deo सरकार का रिपोर्ट कार्ड लेकर दिल्‍ली पहुंचे विष्‍णुदेव: मोदी-शाह को दिखाई यह तस्‍वीर...

Vishnu Deo रायपुर। नई दिल्‍ली पहुंचे छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड लेकर पहुंचे विष्‍णुदेव ने दोनों नेताओं को राज्‍य सरकार के कामकाज की जानकारी दी।

विष्‍णुदेव ने पीएम मोदी को दी बधाई  

नई दिल्‍ली में सीएम विष्‍णुदेव सबसे पहले केंद्रीय गृह मंत्री शाह के आवास पर जाकर उनसे भेंट की। इसके बाद वे प्रधानमंत्री मोदी से मिले। इस दौरान सीएम विष्‍णुदेव ने मोदी को प्रधानमंत्री के रुप में 11 साल का कार्यकाल पूरा करने और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए बधाई दी।

जानिए.. पीएम मोदी और एचएम को विष्‍णुदेव ने दिखाई कौन सी तस्‍वीर

पीएम और एचएम से मुलाकात के दौरान विष्‍णुदेव ने अपनी सरकार का रिपोर्ट पेश किया। इस दौरान उन्‍होंने बदलते बस्‍तर की तस्‍वीर भी दोनों नेताओं को दिखाई। बताया कि बस्‍तर में डिजिटल बदलाव हो रहा है। जिस बस्‍तर को पहले नक्‍सली हिंसा के लिए जाना जाता था, वहां मोबाइल टावर खड़े हो रहे हैं। मोबाइल टावर न केवल संचार के माध्‍यम बने हैं बल्कि विकास और विश्‍वास के प्र‍तीक बन गए हैं।  बस्‍तर के बच्‍चे भी अब ऑनलाइन पढ़ाई कर पा रहे हैं।

Vishnu Deo बस्‍तर में अब 4जी नेटवर्क

विष्‍णुदेव ने बताया कि बस्‍तर संभाग में अब  तक 671 मोबाइल टावर खड़े किए जा चुके हैं। इनमें से फोर जी नेटवर्क वाले 365 टावर हैं। उन्‍होंने बताया कि प्रदेश में भाजपा की सत्‍ता में वापसी के बाद से बीते डेढ़ साल में सुरक्षाबलों के 64 नए कैंप स्‍थापित किए गए हैं। इन कैंपों के आसपास के गांवों में तेजी से विकास हो रहा है। कैंप के आसपास के 146 गांवों में 18 सामुदायिक सेवा और 25 तरह की सरकारी योजनाओं का एक साथ क्रियान्‍वयन किया जा रहा है।

Vishnu Deo सुशासन तिहार की भी दी जानकारी

इस मुलाकात के दौरान विष्‍णुदेव ने राज्‍य में चलाए गए सुशासन तिहार की भी डिटेल में जानकारी दी। इसके साथ ही राज्‍य में संचालित विभिन्‍न कल्‍याणकारी योजनाओं की प्रगति की भी पूरी रिपोर्ट मुख्‍यमंत्री ने रखी।

Exit mobile version