मुख्य पृष्ठ

बिलासपुर संभाग में कोई बदलाव नहीं  

सरगुजा संभाग से पांच मंत्री, ऐसा पहली बार

Vishnudeo Cabinet रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में विष्‍णुदेव साय कैबिनेट में तीन नए मंत्री शामिल हो गए हैं। राजभवन में आयोजित समारोह में विधायक गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब और राजेश अग्रवाल ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही साय कैबिनेट पूरा हो गया है। कैबिनेट में सदस्‍यों की कुल संख्‍या 14 हो गई है। इसमें मुख्‍यमंत्री के साथ 13 मंत्री हैं।

अलग-अलग संभाग और वर्ग से तीनों मंत्री

बुधवार को मंत्री पद की शपथ लेने वाले तीनों विधायक अलग-अलग संभाग और वर्ग के हैं। गजेंद्र यादव ओबीसी वर्ग से आते हैं। वे दुर्ग शहर सीट से विधायक हैं। गुरु खुशवंत साहेब रायपुर संभाग से हैं। वे अनुसूचित जाति वर्ग से आते हैं। वहीं, राजेश अग्रवाल सरगुजा संभाग से हैं। अग्रवाल सामान्‍य वर्ग से आते हैं।

तीनों पहली बार के विधायक

कैबिनेट में शामिल किए गए तीनों मंत्री पहली बार विधायक चुने गए हैं। राजेश अग्रवाल अंबिकापुर सीट से कांग्रेस के  दिग्‍गज नेता और तत्‍कालीन उप मुख्‍यमंत्री टीएस सिंहदेव को हराकर विधानसभा पहुंचे हैं। गुरु खुशवंत साहेब आरंग सीट से तत्‍कालीन मंत्री शिवकुमार डहरिया को हराकर पहली बार विधायक चुने गए हैं। इसी तरह गजेंद्र यादव ने कांग्रेस के दिग्‍गज नेता मोतीलाल वोरा के पुत्र अरुण वोरा को हराए हैं।

Vishnudeo Cabinet घट गया बस्‍तर का प्रतिनिधित्‍व

विष्‍णुदेव कैबिनेट में बस्‍तर का प्रतिनिधित्‍व घट गया है। कैबिनेट के कुल 14 सदस्‍यों में केवल एक केदार कश्‍यप बस्‍तर संभाग के हैं। इससे पहले डॉ. रमन सिंह की सरकार में बस्‍तर संभाग में कम से कम दो मंत्री बनाए जाते थे। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में भी बस्‍तर संभाग से एक मात्र कवासी लखमा को मंत्री बनाया गया था। चुनाव करीब आने के बाद मोहन मरकाम को मंत्री बनाया गया।

रायपुर संभाग से अब दो मंत्री

विष्‍णुदेव कैबिनेट में रायपुर संभाग का प्रतिनिधित्‍व बढ़ गया है। अभी तक रायपुर संभाग से एक मात्र टंकराम वर्मा मंत्री थे। आज मंत्री बनाए गए गुरु खुशवंत साहेब भी रायपुर संभाग के हैं। इस तरह अब कैबिनेट में रायपुर संभाग से दो मंत्री हो गए हैं।

दुर्ग संभाग का भी बढ़ा दबदबा

दुर्ग संभाग का भी कैबिनेट में दबदबा बढ़ गया है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में दुर्ग संभाग के पांच मंत्री थे। इनमें मुख्‍यमंत्री भी शामिल थे। विष्‍णुदेव कैबिनेट में दुर्ग संभाग के मंत्रियों की संख्‍या तीन हो गई है। इनमें डिप्‍टी सीएम विजय शर्मा और दयालदास बघेल पहले से मंत्री थे। अब गजेंद्र यादव को शामिल कर लिया गया है।

Vishnudeo Cabinet बिलासपुर संभाग में कोई बदलाव नहीं  

बिलासपुर संभाग से विष्‍णुदेव साय कैबिनेट में मंत्रियों की संख्‍या तीन है। इनमें डिप्‍टी सीएम अरुण साव, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और वित्‍त मंत्री ओपी चौधरी शामिल है। ताजा विस्‍तार में बिलासपुर संभाग से किसी को मंत्री नहीं बनाया गया है।

सरगुजा संभाग से पांच मंत्री, ऐसा पहली बार

विष्‍णुदेव कैबिनेट में सरगुजा संभाग के पांच मंत्री हैं। राज्‍य के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब सरगुजा संभाग से एक साथ इतने लोगों को मंत्री बनाया गया है। सरगुजा संभाग के मंत्रियों में मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय के साथ वरिष्‍ठ मंत्री राम विचार नेताम, श्‍याम बिहारी जायवाल के साथ लक्ष्‍मी राजवाड़े शामिल हैं। अब राजेश अग्रवाल मंत्री बनाए गए हैं।

विष्णुदेव सायमुख्यमंत्रीसरगुजा
रामविचार नेताममंत्रीसरगुजा
श्याम बिहारी जायसवालमंत्रीसरगुजा
राजेश अग्रवालमंत्रीसरगुजा
लक्ष्मी राजवाड़ेमंत्रीसरगुजा
 अरूण सावउप मुख्यमंत्रीबिलासपुर
लखनलाल देवांगनमंत्रीबिलासपुर
ओपी चौधरीमंत्रीबिलासपुर
विजय शर्माउप मुख्यमंत्रीदुर्ग
दयालदास बघेलमंत्रीदुर्ग़
गजेंद्र यादवमंत्रीदुर्ग
टंकराम वर्मामंत्रीरायपुर
गुरु खुशवंत साहेबमंत्रीरायपुर
केदार कश्यपमंत्रीबस्‍तर

Back to top button