प्रमुख खबरेंमुख्य पृष्ठराज्य

Vishnudeo  Cabinet विष्‍णुदेव कैबिनेट की 30 को होगी विशेष बैठक: करीब 11 साल बाद हो रही है ऐसी बैठक, जानिए- क्‍या है खास

Vishnudeo  Cabinet  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ कैबिनेट की 30 सितंबर को विशेष बैठक होने जा रही है। यह बैठक बेहद खास होगी, क्‍योंकि इससे पहले कैबिनेट की ऐसी बैठक 11 साल पहले हुई थी। इस बैठक में मुख्‍य सचिव के पद से सेवानिवृत्‍त हो रहे अमिताभ जैन को विदाई दी जाएगी। वहीं नए मुख्‍य सचिव विकास शील का स्‍वागत होगा।

दोपहर बाद होगी बैठक

30 सितंबर को कैबिनेट की बैठक दोपहर बाद रखी गई है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि अमिताभ जैन दोपहर बाद पदभार छोड़ेंगे और नए मुख्‍य सचिव विकास शील पदभार ग्रहण करेंगे। राज्‍यों में मुख्‍य सचिव ही कैबिनेट सचिव होते हैं, कैबिनेट का एजेंडा मुख्‍य सचिव ही पेश करते हैं, इसलिए नए मुख्‍य सचिव का स्‍वागत कैबिनेट में होगा।

Vishnudeo  Cabinet  11 साल पहले अंतिम बार कैबिनेट में दी गई थी विदाई

कैबिनेट की बैठक इस वजह से खास है क्‍योंकि बीते 11 साल में पहली बार किसी मुख्‍य सचिव को विदाई देने के लिए कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। इससे पहले 2014 में तत्‍कालीन मुख्‍य सचिव सुनील कुमार को कैबिनेट की विदाई में दी गई थी। सुनील कुमार के बाद बने मुख्‍य सचिवों का कैबिनेट में स्‍वागत तो हुए, लेकिन सेवानिवृत्‍त हुए किसी मुख्‍य सचिव को विदाई नहीं दी गई।

इस वजह से नहीं हो सका विदाई समारोह

सुनील कुमार के बाद विवेक ढांढ मुख्‍य सचिव बने। विवेक ढांढ तीन साल 11 महीने रहे, लेकिन उन्‍होंने वीआरएस ले लिया। इसके बाद अजय सिंह मुख्‍य सचिव बने। उन्‍हीं के दौरे में सरकार बदल गई। कांग्रेस ने आते ही उन्‍हें हटा कर सुनील कुजूर को मुख्‍य सचिव बना दिया। कुजूर का कार्यकाल केवल 10 महीने का रहा। सरकार ने उन्‍हें विदाई नहीं दी। आरपी मंडल जब रिटायर हुए तब कोविड का दौर चल रहा था, इसलिए विदाई नहीं हो सकी।

Vishnudeo  Cabinet  सबसे लंबा कार्यकाल

अमिताभ जैन रिकार्ड कार्यकाल के बाद सेवानिवृत्‍त हो रहे हैं। जैन चार साल 10 महीने मुख्‍य सचिव रहे। इससे पहले कोई भी मुख्‍य सचिव इतने समय तक पद पर नहीं रहा। जैन से पहले सबसे लंबा कार्यकाल का रिकार्ड विवेक ढांढ के नाम था, वे तीन साल 11 महीने तक मुख्‍य सचिव रहे।

एक्‍सटेंशन पाने वाले पहले मुख्‍य सचिव

उल्‍लेखनीय है कि अमिताभ जैन इस वर्ष जून में 60 साल की आयु पूरा करने के साथ ही सेवानिवृत्‍त हो गए थे, लेकिन केंद्र सरकार ने उन्‍हें तीन महीने का एक्‍स्‍टेंशन दे दिया। छत्‍तीसगढ़ में मुख्‍य सचिव के पद पर एक्‍सटेंशन पाने वाले जैन पहले मुख्‍य सचिव हैं।

Back to top button