Site icon Chatur Post

Vishnudev Cabinet विष्णुदेव कैबिनेट की बैठक 9 सितंबर को: इन महत्वपूर्ण विषयों पर सरकार ले सकती है फैसला

Vishnudev Cabinet  रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक 9 सितंबर को होने जा रही है। यह बैठक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में होगी। इस बार कैबिनेट की बैठक का समय दोपहर बाद साढ़े तीन बजे का रखा गया है।

मुख्यमंत्री की पहली विदेश यात्रा

मंगलवार को होने वाली कैबिनेट की इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहली विदेश यात्रा के दौरान निवेशकों से हुई चर्चा पर बात हो सकती है। बता दें कि मुख्यमंत्री जापान और दक्षिण कोरिया के दौरे पर गए थे।

बड़े निवेश की संभावना

जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वहां के बड़े उद्योगपतियों और उद्योग संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की थी। इस दौरान छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से राज्य में निवेश के अनुकूल माहौल की जानकारी दी गई। विदेश दौरे से लौटे मुख्यमंत्री ने राज्य में बड़ा निवेश आने की संभावना व्यक्त की है।

Vishnudev Cabinet  बस्तर में बाढ़ पर रिपोर्ट

कैबिनेट की बैठक में बस्तर संभाग के चार जिलों में आए बाढ़ और उससे हुई क्षति की रिपोर्ट पेश की जा सकती है। सरकार की तरफ से बाढ़ प्रभावितों के लिए सहायता की घोषणा की जा सकती है। राजस्व विभाग इसकी तैयारी कर रहा है।

बड़े निर्णय की संभावना

अफसरों को अनुसार कैबिनेट की बैठक का अभी एजेंडा जारी नहीं हुआ है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में सरकार कोई बड़ा निर्णय ले सकती है।

Vishnudev Cabinet  करीब 20 दिन बाद होगी बैठक

इससे पहले 19 अगस्त को राज्य कैबिनेट की बैठक हुई थी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहली विदेश यात्रा से पहले हुई इस बैठक में दो निर्णय लिए गए थे। इसमें चना खरीदी को लेकर था और दूसरा नवा रायपुर में सूचना प्रद्योगिकी उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए रियायती दर पर जमीन देने का था। उससे पहले 30 जुलाई को कैबिनेट की बैठक हुई थी।

Exit mobile version