April 3, 2025

Chatur Post

केवल सरोकार की खबर

Wage Rate  छत्‍तीसगढ़ सरकार ने जारी की श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन और परिवर्तनशील महंगाई भत्ते की दरें

Wage Rate  रायपुर। सरकार ने न्यूनतम वेतन अधिनियम के तहत श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन और परिवर्तनशील महंगाई भत्ते की दरें जारी कर दी है। श्रमायुक्त अलरमेल मंगई डी. ने विभिन्न अनुसूचित नियोजनों में कार्यरत् श्रमिकों के लिए एक अप्रैल 2025 से परिवर्तनशील मंहगाई भत्ता निर्धारित की गई है।

लेबर ब्यूरों शिमला से प्राप्त औद्योगिक सूचकांक में जुलाई 2024 से दिसंबर  2024 के बीच 11.40 बिन्दु की औसत वृद्धि हुई है। इसके अनुसार प्रति बिन्दु 20 रूपए के मान से 45 अनुसूचित नियोजनों में कार्यरत श्रमिकों के परिवर्तनशील महंगाई भत्ता में प्रतिमाह 228 रुपये रूपये की वृद्धि की गई।

Wage Rate  कृषि नियोजन में कार्यरत श्रमिकों के लिए लेबर व्यूरो शिमला से प्राप्त सूचकांक में 43 बिन्दु की औसत वृद्धि होने से पांच रुपए  प्रति बिन्दु के मान से 215 रूपए प्रतिमाह परिवर्तशील महंगाई भत्ते में वृद्धि की गई।

अगरबत्ती उद्योग में नियोजित श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में औसत वृद्धि के आधार पर परिवर्तनशील महंगाई भत्ते 7.88 रूपए प्रति हजार अगरबत्ती निर्माण में निर्धारित की गई।

इस परिवर्तनशील महंगाई भत्ता में वृद्धि उपरांत अधिसूचित नियोजनों में कार्यरत श्रमिकों को एक अप्रैल 2025 से 30 सितंबर 2025 तक न्यूनतम वेतन की दरें निम्नानुसार देय होगी।

Wage Rate श्रमिकों के लिए तय वेतन

श्रमिकों का वर्गजोन का नामवेतन प्रतिमाहवेतन प्रतिदिन
अकुशल11176430
 10916420
 10656410
अर्द्धकुशल11826455
 11566445
 11306435
कुशल112346485
 12606475
 12086465
उच्च कुशल13386515
 13126505
 12866495
Copyright © All rights reserved. | Powered By : Simpli Life