
Weather रायपुर। छत्तीसगढ़ में बारिश कहर बरपा रहा है। बस्तर संभाग में भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। नदी- नलों के उफान पर आने के कारण संभाग के कई हिस्सों का सड़क संपर्क टूट गया है। दो दिनों में राज्य के अलग-अलग हिस्सों में 18 लोग बह गए। इनमें छह की मौत हो गई, जबकि दो लोगों का अब तक पता नहीं चल पाया। 11 की जान बचा ली गई।
पूरे राज्य में हो रही बारिश
मानसून की सक्रियता का असर छत्तीसगढ़ में पड़ रहा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बस्तर संभाग के कुछ स्थानों पर भारी से अतिभारी बारिश हुई है। सरगुजा संभाग के अधिकांश स्थानों पर मध्यम वर्षा हुई। रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग में कहीं- कहीं तेज तो अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है।
Weather आज भी भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने बुधवार को भी राज्य में कहीं- कहीं भारी बारिश बारिश की चेतावनी जारी की है। बस्तर संभाग के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जो रेड अलर्ट में बदल सकता है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार 31 अगस्त तक स्थिति ऐसी ही रह सकती है। गुरुवार को भी राज्य में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है।
छत्तीसगढ़ के मौसम को लेकर पूर्वानुमान
छत्तीसगढ़ में बुधवार को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभवना है। कुछ स्थानों पर भारी से अतिभारी बारिश होने या बिजली गिरने की भी संभावना है।
Weather दो बच्चियों का पात नहीं चल पाया
छत्तीसगढ़ में दो दिनों में तेज नदी- नालों के तेज बहाव में 18 लोग बह गए। इनमें 11 की जान बच गई, जबकि पांच लोगों की मौत हो गई। बस्तर में नांव पलटने की वजह से नदी में बही दो बच्चियों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि बस्तर की घटना सोमवार की है। नदी पार करते समय नांव पलट गई। नाव में 11 लोग सवार थे। इनमें 9 किसी तरह बच गए, लेकिन दो बच्चियों का पता नहीं चल पाया है।
बिलासपुर में एक ही परिवार के चार लोग बह गए
बिलासपुर में दो घटनाओं में पांच लोगों की डूबने से मौत हो गई। इनमें एक ही परिवार के चार लोग शामिल है। नाले का पानी पुल के ऊपर से बह रहा था, जिसे पैदल पार करने के दौरान एक ही परिवार के तीन बच्चे और एक युवक बह गया, उन्हें बचाया नहीं जा सका। इसी तरह साइकिल लेकर एनीकट पार कर रहा युवक भी बह गया।




