Site icon Chatur Post

Weather छत्‍तीसगढ़ में घना कोहर और वज्रपात का अलर्ट: बढ़ सकती है ठंड, फिर चढ़ेगा पारा

weather

Weather रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में ठंड धीरे- धीरे कम होने लगी है, लेकिन राज्‍य में मौसम फिर करवट ले रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश कुछ हिस्‍सों में घना कोहरा छाने और फिर वज्रपात की चेतावनी जारी की है।

आज घना कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार उत्‍तरी छत्‍तीसगढ़ के कुछ हिस्‍सों आज घना कोहरा छा सकता है। मौसम विभाग ने जिन जिलों में आज कोहरे की संभावना जताई है उनमें गौरेला-पेंड्रा- मरवाही के साथ मनेंद्रगढ़- भरतपुर- चिरमिरी, कोरिया, सूरजपुर और बलरामपुर- रामानुजगंज शामिल है।

वज्रपात की चेतावनी

छत्‍तीसगढ़ के कुछ स्‍थानों पर वज्रपात की भी चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दो फरवरी को चार जिलों मनेंद्रगढ़- भरतपुर- चिरमिरी, कोरिया, सूरजपुर और बलरामपुर- रामानुजगंज वज्रपात की संभावना है।

आज तापमान में कमी की संभावना

पश्विमी विक्षोभ के प्रभाव से देश के बड़े हिस्‍से में मौसम बदला है। वहां हो रही बारिश और बर्फबारी का असर छत्‍तीसगढ़ के मौसम पर भी पड़ सकता है। राज्‍य उत्‍तरी हिस्‍से के तापमान में आज कमी आने की संभावना है।

दो दिन बाद फिर चढ़ेगा पारा

सिस्‍टम का असर खत्‍म होने के साथ ही छत्‍तीसगढ़ के तापमान में फिर बढ़ोतरी की संभावना है। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि तापमान में दो से तीन डिग्री बढ़ सकता है।

दिन में ठंड गायब

छत्‍तीसगढ़ में दिन की ठंड लगभग खत्‍म हो गई है। पेंड्रा और अंबिकापुर को छोड़कर प्रदेश के शेष स्‍थानों का दिन का तापमान 30 डिग्री या उससे ऊपर चला गया है। पेंड्रा और अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री के करीब है।

रात में भी नाम मात्र की ठंड

न्‍यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। राज्‍य के अधिकांश स्‍थानों का न्‍यूनतम तापमान भी सामान्‍य से ऊपर चला गया है। ऐसे में देर रात में आउटर के हिस्‍सों में हल्‍की ठंड महसूस हो रही है। प्रदेश में सबसे कम न्‍यूनतम तापमान अंबिकापुर का 11.9 रिकार्ड किया गया।

Exit mobile version