Weather छत्‍तीसगढ़ में मौसम के नर्म-गर्म मिजाज के बीच बारिश का अलर्ट

schedule
2025-02-20 | 02:32h
update
2025-02-20 | 02:32h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Weather रायपुर। दिन में गर्मी और रात से सुबह तक ठंड। पिछले कुछ समय से छत्‍तीसगढ़ के मौसम का मिजाज इसी तरह बना हुआ है। दिन में लोग गर्मी से परेशान हैं, लेकिन रात में बाहर निकलने वालों को ठंड का भी सामना करना पड़ रहा है। अब प्रदेश में मौसम का तीसरा रंग भी दिखने वाला है। मौसम विभाग ने राज्‍य कुछ हिस्‍सों में बारिश की संभावना जताई है।

Weather जानिए.. कहां हो सकती है बारिश

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बारिश की संभावना पूर्वी छत्‍तीसगढ़ में बनी हुई है। यह बारिश हल्‍की से बहुत हल्‍की हो सकती है, लेकिन इसका असर राज्‍य के बाकी क्षेत्रों के मौसम पर भी पड़ सकता है। यह संभावना 20 से 22 फरवरी के बीच बन रही है। पूर्वी हिस्‍से में होने वाली बारिश का  राज्‍य के मध्‍य क्षेत्र के मौसम पर ज्‍यादा पड़ सकता है। मध्‍यम क्षेत्र में उमस बढ़ सकती है।

फिलहाल तापमान बना रहेगा स्थिर

मौसम विभाग का अनुमान है कि राज्‍य में अगले 24 घंटो के दौरान तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। तापमान स्थिर रहेगा, लेकिन उसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान में काफी परिवर्तन की संभावना है।  न्‍यूनतम तापमान में एक से तीन और अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इससे गर्मी और बढ़ेगी।

Weather दिन में गर्मी जितना चढ़ रहा है तापमान

छत्‍तीसगढ़ में फरवरी के प्रारंभ से ही ठंड गायब हो गई थी और अब दिन का तापमान तेजी से चढ़ रहा है। पूरे राज्‍य का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर चला गया है। बालोद का अधिकतम तापमान 35.4 रिकार्ड किया गया जो प्रदेश में सर्वाधिक है। रायपुर का अधिकतम तापमान 34.6 रिकार्ड किया गया, जबकि न्‍यूनतम तापमान 20.9 रहा।

राज्‍य के प्रमुख स्‍थानों का तापमान

बिलासपुर का अधिकतम तापमान 33.7 और न्‍यूनतम 19 डिग्री रिकार्ड किया गया। अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 31.1 और न्‍यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहा। जगदलपुर का अधिकतम तापमान 33.6 और न्‍यूनतम तापमान 19.2 रिकार्ड किया गया। इसी तरह राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्‍यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा।

कांग्रेस ने किया त्रिस्‍तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा से ज्‍यादा सीटें जीतने का दावाAMP

chatur postFebruary 20, 2025
223 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
06.02.2026 - 18:14:22
Privacy-Data & cookie usage: