Site icon Chatur Post

Weather छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट: उधर पूरा सरगुजा संभाग हुआ लबालब, इधर अगले तीन दिन…

Chhattisgarh Weather Rain Alert

Weather रायपुर। दक्षिण पश्चिम मानसून के सक्रिय होने के बावजूद राज्य के बड़े हिस्से में लोग अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे है। बादल उमड़ घुमड़ रहे है, हल्की बुन्दी बांदी भी हो जा रही है लेकिन तेज बारिश नहीं हो रही है। उधर पूरा सरगुजा संभाग बारिश तर हो गया है।

संभाग के अधिकांश हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। इधर राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम विभाग की तरफ से बारिश की संभावना और अलर्ट जारी किया जा रहा है, लेकिन असर दिखाने वाली बारिश नहीं हो रही है।

Weather समुद्र से मैदान तक सिस्टम सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार समुद्र से लेकर मैदान तक सिस्टम बना हुआ है। इससे बारिश की संभावना बन रही है। उत्तरी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे तटीय बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल में एक ताजा ऊपरी हवा का चक्रवाती बना है, इसके 29 जून तक सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव में अगले 24 घंटों के दौरान उसी क्षेत्र में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

Weather जानिए आज कैसा रहेगा छत्तीसगढ़ का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को छत्तीसगढ़ में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने और मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने व एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने तथा मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

रायपुर शहर के लिए स्थानीय पूर्वानुमान

28 जून को आकाश सामान्यतः मेघमय रहने तथा एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 31°C और 25°C के आसपास रहने की संभावना है।

राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दुर्ग का 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा का 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Exit mobile version