Weather Alert मौसम विभाग के अलर्ट का मतलब: जानिए- क्‍या होता है यलो, आरेंज और रेड अलर्ट

schedule
2025-08-27 | 04:48h
update
2025-08-27 | 04:48h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Weather Alert रायपुर। मौसम विभाग की तरफ से लगभग हर मौसम में लोगों के लिए अलर्ट जारी किया जाता है। मौसम विभाग की यह चेतावनी रंगों के जारी की जाती है। कभी यलो, तो कभी आरेंज और कभी-कभी रेड अलर्ट जारी किया जाता है। मौसम विभाग की तरफ से जारी किए जाने वाले अलर्ट का मतलब क्‍या होता है, जानिए विस्‍तार से….

मौसम विभाग क्‍यों  जारी करता है चेतावनी

मौसम विभाग बारिश, गर्मी और ठंड तीनों सीजन में अलर्ट जारी करता है। विभाग की विभाग की तरफ से यह चेतवानी मुख्‍य रुप से आम लोगों के साथ शासन- प्रशासन को सतर्क करने के लिए जारी किया जाता है, ताकि संभावित खतरे से निपटने के लिए पहले से तैयार रहे।

Weather Alert रेड, आरेंज और यलो अलर्ट

मौसम विभाग की चेतावनी तीन तरह की होती है। यलो प्रारंभिक चेतावनी है। इसके बाद आरेंज और फिर रेड अलर्ट जारी किया जाता है।

क्‍या है यलो अलर्ट का मतलब

मौसम विभाग यलो अलर्ट जारी करता है तो इसका मतलब होता है निगरानी रखें WATCH (BE AWARE) जागरुक रहें।

Weather Alert क्‍या होता है आरेंज अलर्ट

आरेंज अलर्ट दूसरे चरण की चेतावनी है। आरेंज अलर्ट के जरिये मौसम विभाग आम लोगों के साथ ही सरकारों को ALERT (BE PREPARED TO TAKE ACTION)  तैयार रहने के लिए कहता है।

क्‍या होता है रेड अलर्ट

मौसम विभाग का रेड अलर्ट मतलब खतरा सिर पर है। रेड अलर्ट के जरिये मौसम विभाग WARNING (TAKE ACTION) बहुत सर्तक रहने और कार्रवाई करने के लिए कहता है।

यलो अलर्ट  में क्‍या हो सकता है

 सड़कों मे फिसलन का बढ़ जाना।

 सड़कों पर जलजमाव के कारण प्रमुख शहरों में यातायात बाधि‍त होने से यात्रा का समय बढ़ जाता है ।

 दृश्यता में कमी।

 फसलों को मामूल नुकसान।

Weather Alert आरेंज अलर्ट में क्‍या हो सकता है

सड़कों की स्थानीय बाढ़, निचले इलाकों में जलजमाव और अंडरपासों का बंद होना ।

 सड़कों पर जलजमाव के कारण प्रमुख शहरों में यातायात बाधित होने से यात्रा का समय बढ़ जाता है ।

 कच्ची सड़कों को मामूल क्षति ।

 कमजोर ढांचे  या कच्‍चे मकानों के क्षतिग्रस्‍त होने का खतरा।

रेड अलर्ट में क्‍या हो सकता है

 स्थानीयकृत भूस्खलन / मडस्लाइड ।

Related Articles

 बाढ़ की स्थिति।

 नदी जलग्रहण क्षेत्र में बाढ़ आ सकती है ।

chatur postAugust 27, 2025
245 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
06.03.2026 - 14:13:02
Privacy-Data & cookie usage: