Site icon Chatur Post

Weather अलर्ट: बारिश के साथ हुई रविवार की शुरुआत, छाए हैं बादल, जानिए- दिनभर कैसा रहेगा मौसम

Today’s Weather: रायपुर में आज दोपहर-शाम तक हो सकती है बारिश, जानिए..कैसा रहेगा छत्तीागसढ़ का मौसम

Weather रायपुर। छत्‍तीसगढ़ का मौसम मई की शुरुआत से ही बदला हुआ है। इस महीने में अब तक अधिकांश दिनों में बदली और बारिश के साथ आंधी की स्थिति बनी रही। इसका असर गर्मी पर भी पड़ा है। मई में अभी तक तापमान 40 से 41 डिग्री के करीब बना हुआ है।

छत्‍तीसगढ़ के अगले चार दिनों का मौसम

राज्‍य में अगले चार दिनों तक तेज गरज और तेज हवा के साथ हल्‍की से मध्‍यम वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान दिन और रात के तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं दिख रही है।

लगातार बनी हुई है बारिश की स्थिति

छत्‍तीसगढ़ में बारिश की संभावना लगातार बनी हुई है। शनिवार को राज्‍य के बस्‍तर, दुर्ग और रायपुर संभाग के कई स्‍थानों पर बारिश हुई है। सबसे ज्‍यादा 6 सेमी कुटरु और 5 सेमी बालोद में दर्ज की गई।

Weather जानिए.. आज कैसा रहेगा मौसम

रविवार को छत्‍तीसगढ़ के अधिकांश हिस्‍सों में बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान एक- दो स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने राज्‍य में तेज गरजना के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा से हवा चलने की चेतावनी भी दी है।  

जानिए.. रविवार को कैसा रहेगा रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में रविवार को मौसम खुशनुमा रहने की संभावना है। तड़के शहर के कई हिस्‍सों में बौछारें पड़ने से सुबह में लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है। दिन में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रह सकता है।

Weather छत्‍तीसगढ़ के प्रमुख स्‍थानों का तापमान

रायपुर का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री और न्‍यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बिलासपुर का अधिकतम तापमान 40.6 और न्‍यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा।

पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 40.4 और न्‍यूनतम 25.4 रिकार्ड किया गया। इसी तरह अंबिकापुर का तापामन 40.7 और 26.4 रिकार्ड किया गया।

जगदलपुर का अधिकतम तापमान 35.6 और न्‍यूनतम 23.9 रिकार्ड किया गया। दुर्ग का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री रहा, जबकि न्‍यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Exit mobile version