Site icon Chatur Post

weather छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक बारिश से राहत, बुधवार से फिर बदलेगा मौसम

Chhattisgarh Weather Rain Alert

Weather रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक तेज बारिश की संभावना नजर नहीं आ रही है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार बुधवार के बाद मौसम में बदलाव आ सकता है।

हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आज छत्तीसगढ़ के कुछ एक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। आमतौर पर पूरे राज्य में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दोपहर बाद हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना है।

Weather वज्रपात की चेतावनी

मौसम विज्ञानियों के अनुसार आज राज्य में अच्छी या तेज बारिश की संभावन तो नहीं है, लेकिन गरज के साथ कहीं कहीं वज्रपात की चेतावनी दी है।

बता दें कि इस मानसून सीजन में राज्य में कई बार बिजली गिर चुकी है। बिजली गिरने की घटनाओं में आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

बढ़ने लगा तापमान

मौसम में आए बदलाव का असर तापमान पर पड़ रहा है। राज्य के अधिकांश स्थानों पर तापमान सामान्य से ऊपर चला गया है।

रायपुर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है।

Weather रायपुर सबसे गरम

छत्तीसगढ़ में शनिवार को सबसे ज्यादा तापमान रायपुर में 35 डिग्री रहा। वहीं बिलासपुर का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री रहा। अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 33 और जगदलपुर का 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

Exit mobile version