Site icon Chatur Post

Weather छत्‍तीसगढ़ में आज छाए रहेगें बादल: हल्‍की बारिश की संभावना के साथ 27 जिलों में यलो अलर्ट

weather

Weather रायपुर। छत्‍तीसगढ़ का मौसम फिर करवट बदल रहा है। सोमवार को राज्‍य के अधिकांश हिस्‍सों में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्‍य के छह जिलों को छोड़कर बाकी सभी 27 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम में यह बदलाव जमीन से लेकर समुद्र तक बने सिस्‍टम की वजह से हो रहा है।

जानिए- क्‍यों बदल रहा है मौसम

मौसम में यह बदलाव तीन अलग-अलग सिस्‍टमों की वजह से नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाली में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। खाड़ी से लेकर तमिलनाडु, कर्नाटक होते हुए महाराष्‍ट्र तक एक द्रोणिका बनी हुई है। इसके साथ पछुआ हवा का भी असर पड़ रहा है।

छत्‍तीसगढ़ के मौसम पर असर

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों तक राज्‍य में हल्‍की बारिश हो सकती है। विभाग की तरफ से एक- दो स्‍थानों पर गरज- चमक के साथ वज्रपात की भी चेतवानी दी गई है।

मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

बालोद, बेमेतरा, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, सक्‍ती और बिलाईगढ़ को छोड़कर मौसम विभाग ने राज्‍य के बाकी सभी 27 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार राज्‍य के 27 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका है।

कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में बादल छाने से दिन में गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन उसम बढ़ सकता है। बारिश होने की स्थिति में अधिकतम तापमान में बदलाव आ सकता है। अभी दो- चार दिनों तक रात के न्‍यूनतम तापमान में किसी तरह के बदलाव की संभावना नजर नहीं आ रही है।

Exit mobile version