Site icon Chatur Post

Weather छत्‍तीसगढ़ का मौसम: बना रहेगा कोहरा, दो दिन स्थिर रहेगा तापमान, फिर बढ़ेगी ठंड

Chhattisgarh Weather Rain Alert

Weather रायपुर। छत्‍तीसगढ़ का बड़ा हिस्‍सा इस वक्‍त सर्द हवा की जद में है। हालांकि बीते 24 घंटों में तापमान में हल्‍की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन यह स्थिति ज्‍यादा दिनों तक नहीं रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन बाद ठंड फिर बढ़ सकती है।

दो दिनों तक ठंड से थोड़ी राहत

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों तक छत्‍तीसगढ़ के तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान स्थिर रहेगा। ऐसे में कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है।

एक से तीन डिग्री तक गिरेगा तापमान

छत्‍तीसगढ़ गुरुवार के बाद फिर तापमान में गिरावट आने की संभावना मौसम विभाग ने व्‍यक्‍त की है। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि गुरुवार के बाद फिर न्‍यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री तक कमी आ सकती है। राज्‍य के उत्‍तरी हिस्‍से में इससे कुछ ज्‍यादा भी गिरावट आ सकती है।

बना रहेगा कोहरे का असर

अभी ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन कोहरे पर किसी तरह का असर नहीं पड़ेगा यानी कोहरा बना रहेगा। बताया जा रहा है कि राज्‍य के पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर मैदानी क्षेत्रों में ग्रामीण और शहरी के आउटर में सुबह घना कोहरा देखा जा रहा है।

फिलहाल शीतलहर की स्थिति नहीं

राज्‍य में कहीं भी फिलहाल शीतलहर की स्थिति नहीं है। राज्‍य के बड़े शहरों में सबसे कम न्‍यूनतम तापमान अंबिकापुर का 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्‍य से 3.6 डिग्री कम है। वहां का अधिकतम तापमान 24 डिग्री रिकार्ड किया गया जो सामान्‍य से डेढ़ डिग्री ज्‍यादा है।

दुर्ग का न्‍यूनतम तापमान 10 डिग्री

राज्‍य के मैदानी क्षेत्रों में दुर्ग शहर सबसे सर्द बना हुआ है। वहां का न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से करीब साढ़े तीन डिग्री कम 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राजधानी रायपुर का न्‍यूनतम तापमान 13.5 डिग्री पहुंच गया है, जो सामान्‍य है।

छत्‍तीसगढ़ के अन्‍य प्रमुख स्‍थानों का तापमान

जगदलपुर का न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से तीन डिग्री ऊपर चला गया है। वहां का रात का तापमान 15.5 डिग्री रहा। इसी तरह बिलासुपर का न्‍यूनतम तापमान 11.5 और पेंड्रारोड का 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Exit mobile version