राज्य

Weather छत्‍तीसगढ़ में बादलों ने दी गर्मी राहत: मानसून के लिए अभी करना होगा थोड़ा और इंतजार..

Weather रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के मौसम में बीते दो दिनों में थोड़ा बदलाव हुआ है। मंगलवार को राज्‍य के बड़े हिस्‍से में हुई तेज बारिश और बुधवार को बदली के कारण सूरज का प्रकोप थोड़ा कम हुआ है। इससे दिन के अधिकतम तापमान में कमी आई है। लोगों को फिलहाल तेज धूप और गर्मी से थोड़ी राहत मिल गई है, लेकिन मानसूनी बारिश के लिए अभी उन्‍हें इंतजार करना पड़ सकता है।

जानिए- मानसून को लेकर क्‍या है अनुमान

दक्षिण पश्चिम मानसून मई में ही छत्‍तीसगढ़ पहुंच चुका है, लेकिन बस्‍तर संभाग में पहुंचने के बाद से रुक गया है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आने वाली हवा का साथ नहीं मिलने के कारण मानसून के आगे बढ़ने का क्रम रुक गया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अब मानसून के आगे बढ़ने की परिस्थितियां बन रही हैं। 14 जून के आसपास मानसून राज्‍य के कुछ और हिस्‍सों में सक्रिय हो सकता है।

सप्‍ताहभर ऐसा ही रहेगा मौस्‍म

मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले करीब एक सप्‍ताह तक राज्‍य के मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। इस दौरान राज्‍य के एक- दो स्‍थानों पर तेज हवा के साथ गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। 13 जून के बाद इसमें बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल राज्‍य का तापमान स्थित रहेगा। दो दिन बाद अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की कमी आ सकती है।

Weather आज छाए रहेंगे बादल

छत्‍तीगसढ़ के गुरुवार को मौसम को लेकर अनुमान है कि आज राज्‍य के अधिकांश हिस्‍सों में बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान कुछ एक स्‍थनों हल्‍की से मध्‍यम वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने राज्‍य के एक-दो स्‍थानों पर 50 से 60 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी भी जारी की है। रायपुर में भी आज बादल छाए रहने का अनुमान है।

चार डिग्री तक गिरा अधिकतम तापामन

मौसम में आए बदलाव के कारण राज्‍य के अधिकांश स्‍थानों के तापमान में कमी आई है। राजधानी रायपुर का तापमान तीन दिन पहले 43 डिग्री तक पहुंच गया था, वह गिरकर 36 पर आ गया है। वहीं, बिलासपुर का अधिकतम तापामन 37.5 डिग्री दर्ज किया गया है। अंबिकापुर का अधिकतम तापामन 35.8, जगदलपुर का 32.6 और राजनांदगांव का 37.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

वायरल हो रहा धाकड़ जैसा छत्‍तीसगढ़ का वीडियो, जानिए क्‍या है सच्‍चाई

Back to top button