Site icon Chatur Post

Weather रायपुर समेत कई शहरों में 30 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

Today’s Weather

Weather रायपुर। छत्‍तीसगढ़ का मौसम करवट बदलने की तैयारी में दिख रहा है। प्रदेश में तापमान बढ़ना शुरू हो गया है। दिन का मौसम गर्मी के दिनों जैसा होने लगा है। राज्‍य के अधिकांश स्‍थानों का अधिकततम तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच गया है। न्‍यूनतम तापमान भी सामान्‍य से अधिक चला गया है।

Weather इस बीच मौसम विभाग का अनुमान है कि आज रात के तापमान में मामूली कमी आ सकती है। इसके बाद धीरे-धीरे बढ़ोतरी का दौर शुरू हो जाएगा। हालांकि दिन में पारा अभी से चढ़ा हुआ है। कई शहरों में अधिकतम तापमान सामान्‍य से तीन से लेकर चार डिग्री सेल्सियस तक ऊपर चला गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले चौबीस घंटो के दौरान छत्‍तीसगढ़ का मौसम शुष्‍क बना रहेगा। इस दौरान दिन के तापमान में वृद्धि के कारण दिन में गर्मी महसूस हो सकती है।

Weather छत्‍तीसगढ़ के प्रमुख स्‍थानों का तापमान

राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्‍य से 3.6 डिग्री अधिक है। इसी तरह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से साढ़े तीन डिग्री अधिक 17.5 रिकार्ड किया गया। राजधानी रायपुर के ही माना एयरपोर्ट का अधिकतम तापमान 32.6 और न्‍यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। माना का अधिकतम तापमान सामान्‍य से 4 डिग्री और न्‍यूनतम तापमान 2.2 डिग्री अधिक रहा।

Weather बिलासपुर संभाग का तापमान

बिलासपुर का अधिकतम तापमान भी 30 डिग्री पहुंच गया है, जो सामान्‍य से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से 3.3 डिग्री अधिक 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बिलासपुर संभाग के पेंड्रा में अब भी हल्‍की ठंड बनी हुई है। पेंड्रा का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री रिकार्ड किया गया जो सामान्‍य से 1.4 डिग्री अधिक है। वहां का न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से लगभग एक डिग्री अधिक 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

उधर अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 26.4 रहा जो सामान्‍य से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहां का न्‍यूनतम तापमान 10.6 रहा जो सामान्‍य से 2.1 डिग्री अधिक है। जगदलपुर का अधिकतम तापमान 32.1 और न्‍यूनतम तापमान 14.9 डिग्री रहा। दोनों तापमान सामान्‍य से 2.8 अधिक रहा।

दुर्ग का अधिकतम तापमान सामान्‍य से 4 डिग्री अधिक 32.2 और न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से करीब 1 डिग्री अधिक 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Exit mobile version