Weather उत्‍तर की सर्द हवा ने छत्‍तीसगढ़ में बढ़ाई ठंड: उत्‍तरी छत्‍तीसगढ़ में फिर शीतलहर की स्थिति

schedule
2025-11-27 | 04:28h
update
2025-11-27 | 04:28h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Weather रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में ठंड की वापसी हो गई है। बुधवार से राज्‍य के अधिकांश स्‍थानों के तापमान में कमी आनी शुरू हो गई है। उत्‍तर से आ रही सर्द हवा के कारण अभी तापमान में और कमी आने की संभावना के साथ मौसम विभाग ने शीतलहर की चेतावनी जारी की है।

उत्‍तर की सर्द हवा से बदला मौसम

मौसम विज्ञानियों के अनुसार देश के उत्‍तरी हिस्‍से में बर्फबारी हो रही है। इस वक्‍त छत्‍तीसगढ़ में उत्‍तर से हवा आ रही है जो सर्द हैं। इसी कारण राज्‍य मे फिर एक बार ठंड पड़नी शुरू हो गई है।

अगले दो दिनों में तापमान में और गिरावट

छत्‍तीसगढ़ के मौसम को लेकर विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले दो- तीन दिनों में राज्‍य के ज्‍यादातर स्‍थानों के तापमान में दो से तीन डिग्री तक की कमी आ सकती है। इससे दिन और रात दोनों ही समय ठंड बढ़ सकती है।

अंबिकापुर का न्‍यूनतम तापमान फिर 10 के नीचे

राज्‍य में सबसे ज्‍यादा ठंड उत्‍तरी छत्‍तीसगढ़ में पड़ती है। वहां के तापमान में दो दिनों में काफी कमी आई है। अंबिकापुर का न्‍यूनतम तापमान 7.5 डिग्री हो गया है जो सामान्‍य से लगभग 5 डिग्री कम है।

दुर्ग और बिलासपुर में 15 डिग्री

दुर्ग और बिलासपुर का न्‍यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के करीब चल रहा है। इन शहरों का अधिकतम तापमान क्रमश: 31.8 और 28‍ डिग्री दर्ज किया गया।

रायपुर में दिन का तापमान सामान्‍य से कम

राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्‍य से नीचे चला गया है। बुधवार को यहां का अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्‍य से करीब एक डिग्री कम है।

रातें होगीं सर्द

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार से प्रदेश के अधिकांश स्‍थानों में रात में ठंड और बढ़ सकती है। ऐसे में उत्‍तरी छत्‍तीसगढ़ के साथ ही बिलासपुर संभाग के कुछ एक स्‍थानों विशेष रुप से पेंड्रा क्षेत्र में शीतलहर की स्थिति बन सकती है।

chatur postNovember 27, 2025
252 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
27.02.2026 - 14:22:36
Privacy-Data & cookie usage: