April 30, 2025

Chatur Post

केवल सरोकार की खबर

Weather छत्तीसगढ़ के मौसम का हाल: आज भी आंधी और बारिश की चेतावनी, जानिए- क्‍यों बदला है मौसम

Weather रायपुर। छत्‍तीसगढ़ का मौसम पिछले तीन- चार दिनों से बदला हुआ है। रोज आंधी-पानी के साथ ओले गिर रहे हैं। मौसम के इस बदले मिजाज से लोगों को गर्मी की मार से राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार राहत का यह दौर बुधवार को भी जारी रहेगा।  आज भी बादल छाए रह सकते हैं। कहीं- कहीं गरज- चमक के साथ बारिश हो सकती है।  

विद्यार्थियों के लिए बड़े काम का है यह हेल्‍पलाइन नंबर, कॉल करके कर सकते हैं यह काम…

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि बुधवार को प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने, वज्रपात होने तथा ओलावृष्टि होने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

बारिश के कारण तापमान में कमी

छत्‍तीसगढ़ में मंगलवार को मध्यम से तीव्र मेघ गर्जन, तेज हवाएं, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश हुई। अगले चार दिनों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

राज्‍य में में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री दुर्ग में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया।

Weather कहां कितनी हुई बारिश

पेंड्रा -5, रामानुजगंज -3 नेरहरपुर, छाल, कुकरेल, खरसिया, रामचन्द्रपुर, करपावंड -2 चारामा, मैनपुर, बेमेतरा, सकोला, थानखमरिया और कांकेर में एक-एक सेमी बारिश हुई।

जानिए.. कहां बना है सिस्‍टम

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-दक्षिण द्रोणिका उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्रों से ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण से विदर्भ, मराठवाड़ा, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु होते हुए दक्षिण तमिलनाडु तक औसत समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर स्थित है।

जानिए..आज कैसा रहेगा छत्‍तीसगढ़ का मौसम

आज छत्‍तीसगढ़  में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवा (30-40 kmph) चलने की चेतावनी दी है। यह स्थित गुरुवार को भी बनी रह सकती है।

Weather रायपुर में आज भी बादल छाए रहेंगे

रायपुर शहर मौसम को लेकर पूर्वानुमान:- 30 अप्रैल को आकाश आंशिक मेघमय रहने तथा गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 39 डिग्री और 23 डिग्री सेलिसयस के आसपास रहने की संभावना है।

Copyright © All rights reserved. | Powered By : Simpli Life