Weather मौसम विभाग की चेतावनी: छत्‍तीसगढ़ में आज भी गरज-चमक और आएगी आंधी-पानी

schedule
2025-06-11 | 05:44h
update
2025-06-11 | 05:44h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Weather रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के मौसम को लेकर विभाग ने अलर्ट जारी किया है। राज्‍य के बड़े हिस्‍से में आज तेज हवा चलने के साथ गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

बता दें कि मंगलवार की देर शाम राजधानी समेत प्रदेश के कई हिस्‍सों में आंधी और गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार मानसून अभी बस्‍तर संभाग में ही रुका हुआ है। मंगलवार की शाम को हुई बारिश स्‍थानीय प्रभाव व अन्‍य कारणों से हुई है।

आज कैसा रहेगा मौसम

रायपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने 11 जून को छत्‍तीसगढ़ के अधिकांश हिस्‍सों में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्‍सों में आंधी चल सकती है, जिसकी गति 50 से लेकर 60 किलो मीटर तक हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है।

Weather  क्‍या है मानसून की ताजा स्थिति

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसनू अभी मुंबई की उत्तरी सीमा, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, भवानीपटना, पुरी, सैंडहेड द्वीप और बालुरघाट से होकर गुजर रही है।

खाड़ी में बनी द्रोणिका

मानसून के आगे बढ़ने की परिस्थितियां बनती दिख रही है। बंगाल की खाड़ी में एक द्रोणिका बनी हुई है। इसका प्रभाव छत्‍तीसगढ़ के साथ ही पड़ोसी राज्‍यों उत्‍तर प्रदेश और ओडिशा पर भी पड़ रहा है। वहीं, छत्‍तीसगढ़ के उत्तरी हिस्‍से  और उसके आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

Weather  आज कैसा रहेगा रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर के मौसम को लेकर अनुमान है कि आज यहां बादल छाए रह सकते हैं। बारिश की भी संभावना बनी हुई है। दिन का तापमान 39 डिग्री और रात का 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

प्रदेश के प्रमुख स्‍थानों  का तापमान

छत्‍तीसगढ़ में मंगलवार को राजनांदगांव सबसे गर्म रहा। वहां का अधिकतम तापामन 39.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। रायपुर का अधिकतम तापमान 39.3 रहा, जबकि बिलासपुर का 38.6 डिग्री रिकार्ड किया गया।

इसी तरह अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 36.7 रिकार्ड किया गया। जगदलपुर का अधिकतम तापमान 27.8 और दुर्ग का 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

chatur postJune 11, 2025
19 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
11.06.2025 - 05:55:26
Privacy-Data & cookie usage: