राज्य

Weather मौसम विभाग का यलो अलर्ट: छत्‍तीसगढ़ के इस हिस्‍से में भारी बारिश की चेतावनी

Weather रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के बड़े हिस्‍से में सोमवार को अच्‍छी बारिश की संभावना बन रही है। मौसम विभाग ने पूरे राज्‍य के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ स्‍थानों पर भारी बारिश से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी भी दी है।

छत्‍तीसगढ़ के इस हिस्‍से में भारी बारिश की चेतवानी

मौसम विभाग ने राज्‍य के उत्‍तरी क्षेत्र में भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सरगुजा संभाग में लगातार अच्‍छी बारिश हो रही है। रविवार को बलरामपुर में जमकर बारिश हुई है। यह स्थिति आज भी बनी रह सकती है। सरगुजा संभाग के साथ ही राज्‍य के दक्षिणी हिस्‍से यानी बस्‍तर में भी आज अच्‍छी बारिश की उम्‍मीद है।

Weather तापमान में कमी ने दी गर्मी से राहत

प्रदेश में पूरे मैदानी क्षेत्र में हालांकि अभी अच्‍छी बारिश नहीं हुई है, लेकिन लगातार बदली, बौछार और बुंदाबांदी से लोगों को गर्मी की मार से राहत मिली है। दोपहर के समय कुछ एक क्षेत्रों में थोड़ी उसम महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार राज्‍य के ज्‍यादातर स्‍थानों का अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से नीचे चला गया है।

रायपुर में सामान्‍य से पांच डिग्री कम तापमान

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्‍य से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है। यहां का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री रिकार्ड किया गया है। अधिकतम तापमान में सर्वाधिक गिरावट दुर्ग जिला में दर्ज की गई है। वहां दिन का तापामन सामान्‍य से 6 डिग्री नीचे है। दुर्ग का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री रिकार्ड किया गया।

राजनांदगांव का दिन और रात का तापमान सबसे कम

राजनांदगांव जिला का अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान सबसे नीचे चल रहा है। सोमवार को राजनांदगांव का अधिकतम तापामन 25.7 रिकार्ड किया गया, जबकि न्‍यूनमत तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस रहा। अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 26 और न्‍यूनतम 23.6 डिग्री रिकार्ड किया गया।

Weather बिलासपुर संभाग गर्म

बिलासपुर संभाग के कुछ हिस्‍सों में अच्‍छी बारिश हो रही है। इसके बावजूद वहां का अधिकतम तापमान चढ़ा हुआ है। सोमवार को बिलासपुर का तापमान 30 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं बिलासपुर संभाग के पेंड्रा का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा जो सर्वाधिक है।

आज के मौसम को लेकर अनुमान

छत्‍तीसगढ़ में सोमवार को बादल छाए रहेगें। राज्‍य के अधिकांश स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान एक- दो स्‍थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है।

नए मुख्‍य सचिव की नियुक्ति: जारी होगा आदेश देखिए- दावेदारों की पूरी प्रोफाइल

Back to top button