Weather पानी-पानी हुआ दुर्ग: अगले दो दिनों तक छत्‍तीसगढ़ में व्‍यापक बारिश की संभावना

schedule
2025-09-11 | 05:32h
update
2025-09-11 | 05:32h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Weather  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक व्‍यापक बारिश की संभावना के साथ मौसम विभाग ने पूरे राज्‍य में यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले दो दिनों में राज्‍य में बारिश की व्‍यापक और तीव्र बारिश की संभावना है। इस दौरान कहीं- कहीं भारी बारिश भी हो सकती है।

दुर्ग जिला में लगातार बारिश

बीते चौबीस घंटों के दौरान दुर्ग जिला में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार दुर्ग में चौबीस घंटों के दौरान करीब 8 सेमी बारिश हुई है। उधर, बस्‍तर संभाग में भी बारिश का दौर जारी है।

Weather  भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को राज्‍य के कुछ एक स्‍थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान बिजली गिरने का भी खतरा बना रहेगा।

छत्‍तीसगढ़ का आज का मौसम

छत्‍तीसगढ़ के अधिकांश हिस्‍सों में आज बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राज्‍य के अधिकांश स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम वर्षा हो सकती है। कहीं- कहीं भारी बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।

रायपुर में बौछारें पड़ने की संभावना

इधर, राजधानी में आसमान में आंशिक बादल छाए रहने और बौछारें पड़ने की संभावना मौसम विभाग ने व्‍यक्‍त की है। राजधानी के मौसम को लेकर अनुमान है कि यहां दोपहर बाद से लेकर रात में हल्‍की से मध्‍यम वर्षा हो सकती है।

Weather बारिश के बावजूद चढ़ रहा तापमान

बदली और बारिश के बावजूद राज्‍य के अधिकांश स्‍थानों पर दिन का तापमान बढ़ गया है। बिलासपुर का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री रिकार्ड किया गया जो प्रदेश में सर्वाधिक है। वहीं, रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्‍य से दो डिग्री अधिक 33.3 रिकार्ड किया गया।

जगदलपुर में भी पारा हाई

इसी तरह जगदलपुर का तापमान 32.6 रिकार्ड किया गया जो सामान्‍य से लगभग तीन डिग्री अधिक है। अंबिकापुर का अधिकतम तापामन सामान्‍य से करीब दो डिग्री अधिक 31.7 रिकार्ड किया गया, जबकि दुर्ग का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रहा।  

chatur postSeptember 11, 2025
236 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
04.03.2026 - 05:00:36
Privacy-Data & cookie usage: