राज्य

छत्‍तीसगढ़ के दो संभागों में अगले चौबीस घंटो के दौरान भारी से अतिभारी बारिश हो सकती है

छत्‍तीसगढ़ के दो संभागों में अगले चौबीस घंटो के दौरान भारी से अतिभारी बारिश हो सकती है

Weather रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में दक्षिण पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय है। इससे राज्‍य के बड़े हिस्‍से में अच्‍छी बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने राज्‍य के छह जिलों में बाढ़ आने की चेतावनी जारी कर दी है। वहीं, दो संभागों में भारी से अतिभारी बारिश को लेकर भी विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

जानिए- किन जिलों पर मंडरा रहा है बाढ़ का खतरा

मौसम विभाग ने छत्‍तीसगढ़ के जिन जिलों के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी की है उनमें बिलासपुर संभाग का कोरबा जिला शामिल है। बाकी पांच जिले सरगुजा संभाग के हैं। इनमें जशपर, बलरामपुर, कोरिया, सूरजपुर और मनेंद्रगढ़- चिरमिरी जिला शमिल है।

Weather  इन दो संभागों में भारी से अतिभारी बारिश की चेतावनी

छत्‍तीसगढ़ के दो संभागों में अगले चौबीस घंटो के दौरान भारी से अतिभारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की तरफ से जारी अलर्ट में बताया गया है कि सरगुजा और बिलासपुर संभाग के एक- दो स्‍थानों पर यह स्थिति बन सकती है।

जानिए- आज कैसा रहेगा प्रदेश के मौसम का मिजाज

शनिवार को पूरे छत्‍तीसगढ़ में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान राज्‍य के अधिकांश स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम वर्षा होने की संभावना है। कहीं- कहीं गरज के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की भी संभावना है। राजधानी रायपुर में आज पूरे दिन बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश होने की उम्‍मीद है।

Weather  द्रोणिका के साथ ऊपरी हवा में तीन-तीन चक्रवात सक्रिय

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आगरा, डाल्‍टगंज और प्रयागराज से लेकर बंगाल की खड़ी तक एक द्रोणिका बनी हुई है। इसके साथ अलग-अलग क्षेत्रों में ऊपरी वहा में चक्रवात बना हुआ है। इनमें से एक उत्‍तर पूर्व मध्‍य प्रदेश और उसके आसपास सक्रिय है। वहीं, दूसरा पश्चिम बंगाल के गंगा सागर क्षेत्र में और तीसरा गुजरात से लेकर छत्‍तीसगढ़ और झारखंड होते हुए बंगाल तक सक्रिय है।

Back to top button