Weather छत्‍तीसगढ़ में गिरे ओले, 7 डिग्री तक गिरा तापमान: आज भी बदली और बारिश की संभावना

schedule
2026-02-24 | 03:18h
update
2026-02-24 | 03:18h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Weather रायपुर। छत्‍तीसगढ़ का मौसम एकदम से बदल गया है। सोमवार को राज्‍य के कुछ स्‍थानों पर ओला तो कई स्‍थानों पर हल्‍की बारिश हुई। इसका सीधा असर तापमान पर पड़ा। मौसम में आए इस बदलाव का असर अभी दो दिनों तक रह सकता है।

क्‍यों बदला है छत्‍तीसगढ़ के मौसम का मिजाज

छत्‍तीसगढ़ के मौसम में आए बदलाव के तीन कारण है। पहला बंगाल की खाड़ी में एक निम्‍न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। इसकी वजह से समुद्र की तरफ से नम हवा आ रही है। दूसरा समुद्र से लेकर ओडिशा तक एक द्रोणिका बनी हुई है। इसी तरह एक द्रोणिक कर्नाटक से मराठवाड़ा तक बनी हुई है।

उत्‍तरी छत्‍तीसगढ़ में गिरे ओले

सोमवार को सुबह से प्रदेश के ज्‍यादा क्षेत्रों में बादल छाए हुए थे। दोपहर होते- होते बादलों ने अपना असर दिखा दिया। उत्‍तरी छत्‍तीसगढ़ के कई स्‍थानों पर ओलावृष्टि हुई तो मैदानी क्षेत्र के कई स्‍थानों पर हल्‍की बारिश। इसकी वजह से मौसम अचानक बदल गया है। दिन में फिर से हल्‍की ठंड महसूस होने लगी है।

रायपुर में सात डिग्री गिरा दिन का तापमान

मौसम में आए इस बदलाव का सीधा असर दिन के तापमान पर पड़ा है। राजधानी रायपुर में चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान में सात डिग्री की कमी आई है। रविवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री दर्ज किया गया था, सोमवार को वह गिरकर 27.7 पर आ गया जो सामान्‍य से 4.6 डिग्री कम है।

अगले दो दिनों तक यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 25 फरवरी तक मौसम का मिजाज इसी तरह बने रहने की संभावना के साथ यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार 25 फरवरी तक राज्‍य के अधिकांश हिस्‍सों में हल्‍की बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान हल्‍की बारिश हो सकती है। विभाग ने वज्रपात की चेतावनी के साथ यलोअलर्ट जारी किया है।

कैसा रहेगा मौसम

छत्‍तीसगढ़ में मंगलवार को अधिकांश स्‍थानों पर हल्‍के बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान कहीं- कहीं हल्‍की से बहुत हल्‍की बारिश हो सकती है। दिन के तापमान में कमी आने की संभावना है।

chatur postFebruary 24, 2026
23 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
24.02.2026 - 03:59:09
Privacy-Data & cookie usage: