Site icon Chatur Post

Weather छत्‍तीसगढ़ में गर्मी और उसम ने बढ़ाई बेचैनी: बादलों के हटते ही 10‍ डिग्री तक चढ़ा पारा

Today’s Weather: अक्टूाबर में मई वाला तेवर: जानिए-छत्ती सगढ़ में गर्मी से कब मिलेगी राहत

Weather रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के मौसम का मिजाज बदल गया है। करीब सप्‍ताहभर पहले तक पूरे राज्‍य में बारिश हो रही थी, लेकिन बीते तीन-चार दिनों राज्‍य के बड़े हिस्‍से में बारिश की गतिविधियां थम गई है। इसका असर तापमान पर पड़ा है। राज्‍य के कई स्‍थानों पर तापमान 10 डिग्री तक बढ़ गया है।

गर्मी और उसम ने बढ़ाई बेचैनी

आसमान से बदलों के हटते ही गर्मी बढ़ गई है। बारिश के बाद तेज धूप से उसम बढ़ गई है। हवा की गति भी कम हो गई है। इसका सीधा असर तापमान पर पड़ रहा है। राज्‍य के अधिकांश स्‍थानों का तापमान सामान्‍य से ऊपर चला गया है।

अगले 3 दिनों तक मैदानी क्षेत्रों में बारिश की संभावना कम

मौसम विभाग के अनुसार अलगे तीन दिनों तक उत्‍तरी छत्‍तीसगढ़ को छोड़कर राज्‍य के बाकी हिस्‍सों में तेज बारिश की संभावना नहीं दिख रही है। राज्‍य के मैदानी क्षेत्रों में हल्‍की बारिश हो सकती है। वहीं, उत्‍तरी छत्‍तीसगढ़ में कहीं- कहीं तेज या भारी बारिश होने की संभावना है।

Weather  उत्‍तर और दक्षिण में यलो अलर्ट

छत्‍तीसगढ़ के मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को बस्‍तर में कहीं- कहीं तेज बारिश हो सकती है। सरगुजा संभाग के अनेक स्‍थानों पर बारिश हो सकती है।

तीन दिन बाद पूरे राज्‍य में अच्‍छी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल ऐसा कोई सिस्‍टम नहीं दिख रहा है जिसकी वजह से पूरे राज्‍य में अच्‍छी बारिश हो। तीन दिन बाद इसकी संभावना दिख रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार गुरुवार के बाद राज्‍य का मौसम बदल सकता है।

Weather 10 डिग्री तक चढ़ा पारा

बारिश की गतिविधियां थमते ही मैदानी क्षेत्रों में पारा चढ़ने लगा है। रायपुर और बिलासपुर संभाग के ज्‍यादातर स्‍थानों का तापमान सामान्‍य से ऊपर चला गया है। यह स्थिति एक- दो दिनों तक बनी रह सकती है।

छत्‍तीसगढ़ के प्रमख स्‍थानों के तापमान की स्थिति

रायपुर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री पहुंच गया है। वहीं बिलासपुर का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अंबिकापुर का 27 डिग्री और जगदलपुर का 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Exit mobile version