Site icon Chatur Post

Weather गर्मी ने तोड़ 10 साल का रिकार्ड:  छत्‍तीसगढ़ के तीन संभागों में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा

Today’s Weather

Weather  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में  सूरज का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में तापमान भी नए  शिखर की ओर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने राज्‍य के तीन संभागों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना के साथ लू की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग का अनुमान है कि रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में अगले तीन दिनों तक तापमान चरम पर रह सकता है।

रायपुर टुटा 10 साल का रिकार्ड

रायपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को रायपुर पूरे राज्‍य में सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्‍य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। रायपुर का न्‍यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्‍य के करीब है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 10 वर्षों में यह सर्वाधिक तापमान है।

Weather  तप रहा बिलासपुर संभाग भी, पेंड्रा में लू

बिलासपुर संभाग में भी गर्मी का कहर जारी है। बिलासपुर का अधिकतम तापमान सामान्‍य से करीब तीन डिग्री ज्‍यादा 43.5 रहा, लेकिन बिलासपुर संभाग के ही पेंड्रारोड क्षेत्र में मंगलवार को लू चली। पेंड्रा का अधिकतम तापमान 42.7 रिकार्ड किया गया जो सामान्‍य से करीब पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है।

सरगुजा संभाग भी गर्म हवाओं की जद में

प्रदेश के उत्‍तरी हिस्‍से में स्थित सरगुजा संभाग की पहड़‍ियां भी गर्म हवाओं के प्रभाव से अछुती नहीं रह गई है। सरगुजा संभाग में भी कई स्‍थानों पर गर्म हवा चली रही है। संभागीय मुख्‍यालय अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। इधर, मैदानी क्षेत्र में स्थित दुर्ग का अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री पहुंच गया है। 

Weather बुधवार को 45 तक पहुंच सकता है तापमान

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चौबीस घंटो के दौरान पूरे राज्‍य का मौसम शुष्‍क बना रहेगा। इस दौरान रायपुर का अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसी तरह बिलासपुर और दुर्ग संभाग के तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान उत्‍तरी छत्‍तीगसढ़ में लू चलने की भी संभावना बनी हुई है।  

इस सेवानिवृत्‍त IFS को विष्‍णुदेव सरकार ने दी बड़ी जिम्‍मेदारी, नियुक्‍त किया..

Exit mobile version