Site icon Chatur Post

Weather गर्मी, बारिश और अब ठंड: 15 दिन में दिख गए मौसम के कई रंग, फिर 25 से 27 तक फिर बारिश की संभावना

Chhattisgarh Weather Rain Alert

Weather रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 25 से 27 मार्च तक फिर बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 25, 26 और 27 मार्च को आंधी के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।

सक्रिय हो रहा है नया सिस्‍टम

 नए सिस्टम और देशभर में मौसम में बदलाव के साथ ही छत्तीसगढ़ में भी 24 मार्च से 27 मार्च तक बारिश की संभावना बन रही है। नारायपुर-बीजापुर क्षेत्र में 24 से 26 मार्च तक बदली बारिश और गरज चमक की संभावना है। रायपुर में 25 और 26 मार्च, बिलासपुर, पेंड्रा, दंतेवाड़ा में 25 से 27 मार्च तक और कांकेर, अम्बिकापुर और दुर्ग में 26 और 27 मार्च को बारिश की संभावना है।

पहले गर्मी अब ठंड

मार्च के शुरुआत में ही जहां प्रदेश में अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री तक पहुंच गया था। वहीं बदली बारिश से पिछले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया। वहीं गर्मी के मौसम में न्यूनतम तापमान अम्बिकापुर में 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हालांकि मौसम विभाग ने पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना जताई है

न्‍यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री तक नीचे

प्रदेश के मौसम में आए बदलाव का असर तापमान पर पड़ा है। ज्‍यादातर स्‍थानों का रात का तापमान सामान्‍य से नीचे चला गया है। अंबिकापुर का न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से 5.5 डिग्री नीचे 12.4 रिकार्ड किया गया। पेंड्रा में 15 डिग्री रहा जो सामान्‍य से चार डिग्री कम है। माना का न्‍यूनतम तापमान 4.8 डिग्री कम रहा। वहीं, रायपुर का न्‍यूनतम तापमान 18.7 रिकार्ड किया गया जो सामान्‍य से 3.6 डिग्री कम है।

Exit mobile version