Site icon Chatur Post

Weather छत्‍तीसगढ़ में 4 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट: इन क्षेत्रों के लिए चेतावनी

Chhattisgarh Weather Rain Alert

Weather रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में फिर एक बार भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने 23, 24, 25 और 26 जुलाई को राज्‍य के अलग-अलग हिस्‍सों में भारी से अतिभारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

जानिए- किस तारीख को कहां होगी भारी बारिश

23 जुलाई: आज दक्षिणी छत्‍तीसगढ़ यानी बस्‍तर संभाग में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज बस्‍तर संभाग में बारिश की संभावना बनी हुई है। विशेष रुप से बीजापुर जिला में अतिभारी बारिश हो सकती है।

24 जुलाई: 24 जुलाई को राज्‍य के छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों में रायपुर, गरियाबंद, कोंडगांव, बस्‍तर, दंतेवाड़ा और सुकमा शामिल हैं।

25 जुलाई: इन दिन 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें राजनांदगांव, मोहला-मानपुर, छुईखदान, बेमेतरा, दुर्ग, बालोद के साथ रायपुर, गरियाबंद, बलौदाबाजार और धमतरी शामिल है।

26 जुलाई: इस दिन राज्‍य के तीन जिलों में भारी से अतिभारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इनमें मोहला-मानपुर, गरियाबंद और बालोद जिला शामिल है।

Weather प्रदेश के अधिकांश हिस्‍सों में होगी बारिश

मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि इन चार दिनों में राज्‍य के अधिकांश स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम वर्षा होगी। इस दौरान आसामन में बादल छाए रहेंगे। कहीं- कहीं तेज बारिश भी हो सकती है।

इस वजह से छत्‍तीसगढ़ में बनी हुई है बारिश की संभावना

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिणी छत्‍तीसगढ़ और उसके आसपास की ऊपरी हवा में एक चक्रवात सक्रिय है। वहीं, ऐसा ही एक चक्रवात पूर्वोत्‍तर झारखंड के ऊपर भी सक्रिय है। इसके साथ ही मानसून की द्रोणिका गंगा सागर से लेकर वाराणसी, लखनऊ और जमशेदपुर समेत अन्‍य हिस्‍सों सक्रिय है।

Weather  आज कैसा रहेगा छत्‍तीसगढ़ का मौसम

बुधवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्‍सों में बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान राज्‍य के ज्‍यादातर स्‍थानों पर बारिश हो सकती है। कहीं- कहीं भारी से अतिभारी बारिश की भी संभावना बनी हुई है।

Exit mobile version