
Weather रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज और कल भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। मंगलवार को बारिश की तीव्रता बढ़ने की चेतावनी दी गई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार छत्तीसगढ़ के आसपास तीन सिस्टम सक्रिय है। इसका असर राज्य के मौसम पर पड़ रहा है।
सक्रिय है निम्न, दाब और द्रोणिका
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पश्चिम विदर्भ और उससे सटे उत्तरी मध्य महाराष्ट्र पर बना सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ पश्चिम विदर्भ और उससे सटे उत्तरी मध्य महाराष्ट्र पर बने सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र से दक्षिण छत्तीसगढ़, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश होते हुए पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तक द्रोणिका बनी हुई है।
Weather वहीं 30 सितंबर को उत्तरी अंडमान सागर में एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण उभरने की संभावना है। इसके प्रभाव से 01 अक्टूबर 2025 के आसपास बंगाल की खाड़ी के उत्तर और आसपास के मध्य भाग में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ में आज का मौसम
छत्तीसगढ़ में आज बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने और एक- दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
Weather आज चार जिलों में यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने सोमवार को राज्य के लिए चार जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। जिन लोगों के लिए यह अलर्ट जारी किया गया है उनमें बस्तर, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा और रायगढ़ शामिल है।
मंगलवार को इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ में मंगलवार को भी भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग की तरफ से दी गई है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रायपुर समेत राज्य के 7 जिलों में मंगलवार को भारी बारिश हो सकती है।




