Weather छत्‍तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश का अलर्ट: बंगाल की खाड़ी में बने सिस्‍टम के कारण…

schedule
2025-09-03 | 05:16h
update
2025-09-03 | 05:16h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Weather रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां आज भी बनी रहेगी। पूरे राज्‍य में बुधवार को बादल छाए रहने और हल्‍की से मध्‍यम वर्षा होने की संभावना मौसम विभाग ने व्‍यक्‍त की है। राज्‍य के तीन से चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।

बंगाल की खाड़ी में बना सिस्‍टम

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बंगाल खाड़ी में एक निम्‍न दबाव का  क्षेत्र बना हुई है। इसी वजह से समुद्र की तरफ से नम हवा आ रही है। इसके प्रभाव से राज्‍य में बादल छाए हुए हैं और बारिश की संभावना बनी हुई है।

मंगलवार को पूरे राज्‍य में हुई बारिश

मंगलवार को पूरे छत्‍तीसगढ़ में अच्‍छी बारिश हुई है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सरगुजा, रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के अधिकांश स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम वर्षा हुई, जबकि बस्‍तर संभाग के एक- दो स्‍थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई है।

Weather  बुधवार को कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को पूरे छत्‍तीसगढ़ में बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान हल्‍की से मध्‍यम वर्षा हो सकती है। कुछ एक स्‍थानों पर भारी से अतिभारी बारिश की भी चेतावानी दी गई है।

बस्‍तर संभाग के साथ दुर्ग संभाग में भी आरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने बुधवार को बस्‍तर संभाग के साथ ही दुर्ग संभाग के भी कुछ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी के साथ आरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने दुर्ग संभाग के जिन जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है उनमें मोहला-मानपुर, राजनांदगांव और खैरागढ़ शामिल हैं।

Weather  बस्‍तर में बारिश से फिलहाल राहत नहीं

बस्‍तर संभाग में बाढ़ की मार झेल रहे लोगों को फिलहाल बारिश से राहत मिलती नहीं दिख रही है। बस्‍तर संभाग के कई स्‍थानों पर मंगलवार को भी 10 सेमी तब बारिश हुई है। आज भी वहां बारिश की गतिविधियां बनी हुई है।

chatur postSeptember 3, 2025
289 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
28.02.2026 - 05:51:15
Privacy-Data & cookie usage: