प्रमुख खबरें

रविवार को कैसा रहेगा छत्‍तीसगढ़ का मौसम

रविवार को कैसा रहेगा छत्‍तीसगढ़ का मौसम

Weather रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में मानसूनी बारिश रफ्तार पकड़ चुकी है। राज्‍य के अधिकांश हिस्‍सों में लगातार बारिश हो रही है। आज राजधानी में भी रुक- रुक कर तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज राज्‍य में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्‍य के पांच जिलों में भारी से अतिभारी बारिश की चेतावनी के साथ मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

रविवार को कैसा रहेगा छत्‍तीसगढ़ का मौसम

छत्‍तीसगढ़ में आज पूरे दिन बारिश की संभावना बनी रहेगी। छत्‍तीसगढ़ में रविवार को पूरे दिन बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान राज्‍य के अधिकांश स्‍थानों पर बारिश होने की उम्‍मीद है। राज्‍य में कहीं- कहीं भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना है।

Weather  आज मध्‍य क्षेत्र में बढ़ेगी बारिश

छत्‍तीसगढ़ में अब तक उत्‍तर और दक्षिणी हिस्‍से में बारिश हो रही थी, लेकिन अब मध्‍य क्षेत्र में भी मासून की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज और कल दो दिनों में राज्‍य में बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। इस दौरान उत्‍तरी और मध्‍य छत्‍तीसगढ़ में ज्‍यादा बारिश हो सकती है।

इन जिलों में बारिश का आरेंज अलर्ट

राज्‍य के जिन पांच जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी के साथ मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया है उनमें मुंगेली, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा और बलौदाबाजार शामिल है।

पूरे राज्‍य के अधिकांश स्‍थानों पर होगी बारिश

मौसम विभाग ने रविवार को छत्‍तीसगढ़ के अधिकांश स्‍थानों पर बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की है। मौसम विभाग के अनुसार परिस्थितियां मानसून के अनुकूल बनी हुई है। ऐसे में राज्‍य के अगले पूरे सप्‍ताह बारिश की गतिविधियां बनी रहेगी।

Weather  मौसम में बढ़ी ठंडक

बदली और बारिश के कारण पूरे राज्‍य के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकांश स्‍थानों पर दिन और रात का तापमान सामान्‍य से नीचे चला गया है। इससे मौसम में ठंडक आ गई है।

Back to top button