Site icon Chatur Post

Weather रायपुर और बिलासपुर संभाग में जमकर हुई बारिश: आज भी भरी बारिश की चेतावनी

Weather रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिर एक बार तेज बारिश का दौर जारी है। खाड़ी में एक साथ बने तीन तीन सिस्टम को देखते हुए मौसम विभाग ने गुरुवार को भी राज्य के एक दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है।

बुधवार को कहां कितनी हुई बारिश

सबसे ज्यादा सोनाखान 18 सेमी बारिश हुई है। गिधौरी टुण्ड्रा में 16, सरसीवा में 15, सेवरीनारायण में 13, सारंगढ़, बसना, बिलाईगढ़ में 12 सेमी, मालखरौदा, बारामकेला 10 सेमी, पिथौरा, पुसौर, सरायपाली, भटगांव में 9 सेमी, नवागढ़, चंद्रपुर, हसौद में 8, रायगढ़, राजिम, कशडोल, सरिया, डभरा, कोमाखान, बागबाहरा में 7, बम्हनीडीह, पामगढ़, शंकरगढ़, सुकमा, बलौदा, बिहारपुर, वांड्राफनगर, अकलतरा, गादीरास में 5 सेमी के साथ अधिकांश स्थानों पर 5 सेमी से कम।

Weather इस वजह से हो रही है बारिश

एक निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तरी ओडिशा और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और गंगीय पश्चिम बंगाल के आसपास बना हुआ है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुक रहा है। 25 सितंबर को बंगाल की खाड़ी के उत्तर और उससे सटे मध्य भाग में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

Weather कैसा रहेगा आज का मौसम

छत्तीसगढ़ में आज बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आज राज्य के अधिकांश स्थानों पर बारिश होगी। दक्षिणी छत्तीसगढ़ और मध्य छत्तीसगढ़ यानी बस्तर के साथ रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के एक दो स्थानों पर भरी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है।

Exit mobile version