Site icon Chatur Post

Weather छत्‍तीसगढ़ में फिर भारी बारिश की चेतावनी: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Chhattisgarh Weather Rain Alert

Weather रायपुर। छत्‍तीसगढ़ का दक्षिणी क्षेत्र बाढ़ की चपेट में है। वहां राहत और बचाव के काम चल रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने फिर राज्‍य में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। यह चेतावनी राज्‍य के दक्षिणी और मध्‍य क्षेत्र के लिए है।

इस वजह से भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में निम्‍न दबाव का एक क्षेत्र बन रहा है। इधर, मानसून की द्रोणिका सतना के करीब से गुजर रही है। इसके प्रभाव से राज्‍य में बारिश की संभावना बन रही है।

Weather  बस्‍तर में फिर भारी बारिश का अलर्ट

बस्‍तर के पांच समेत राज्‍य के छह जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्‍य के मैदानी क्षेत्रों में गरियाबंद जिला में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

आज कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को राज्‍य के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते हैं। अधिकांश स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम वर्षा हो सकती है। कहीं- कहीं भारी से अतिभारी बारिश होने की भी संभावना है।

राजधानी रायपुर के मौसम को लेकर अनुमान है कि मंगलवार को यहां बादल छाए रह सकते हैं। बीच-बीच में हल्‍की से मध्‍यम वर्षा हो सकती है।

उत्‍तरी छत्‍तीसगढ़ में हल्‍की से मध्‍यम वर्षा

राज्‍य के उत्‍तरी हिस्‍सें में आज हल्‍की से मध्‍यम वर्षा होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सरगुजा संभाग के अधिकांश हिस्‍सों में आज बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान हल्‍की से मध्‍यम वर्षा, कहीं- कहीं तेज बारिश भी हो सकती है।

Weather  बस्‍तर में फिर बाढ़ का खतरा

बस्‍तर के चार जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्‍होंने वहां की स्थिति की समीक्षा की। बस्‍तर में बाढ़ के कारण करीब दो हजार लोगों को शिविरों में रखा गया है। मुख्‍यमंत्री राहत शिविरों में भी गए और वहां लोगों से बात की।

Exit mobile version