राज्य

Weather छत्‍तीसगढ़ में आज फिर भारी बारिश की चेतावनी: सभी 33 जिलों के लिए अलर्ट जारी

Weather रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में शनिवार को भारी बारिश की चेतावनी के साथ मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि आज पूरे राज्‍य में बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ एक स्‍थानों पर भारी बारिश होने की भी संभावना है।

बस्‍तर में भारी बारिश का दौर जारी

शुक्रवार को राज्‍य के दो संभागों के एक- दो स्‍थानों पर भारी बारिश हुई है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बस्‍तर और बिलासपुर के अधिकांश स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम और एक- दो स्‍थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई है। चरामा में सर्वाधिक 8 सेमी बारिश हुई।

Weather  इस वजह से बन रही व्‍यापक बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा तट से सटे बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात बना था जो निम्‍न दबाव का क्षेत्र बन गया है। यह सिस्‍टम ओडिशा और आंध्रप्रदेश की तरफ से दक्षिण छत्‍तीसगढ़ की तरफ बढ़ रहा है। इसके पश्चिम उत्‍तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।

झारखंड की तरफ भी एक सिस्‍टम

इसी तरह झारखंड की तरफ भी एक सिस्‍टम बना हुआ है, जिसका प्रभाव उत्‍तरी छत्‍तीसगढ़ पर पड़ सकता है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने राज्‍य में आज बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की है।

प्रदेश के अधिकांश हिस्‍सों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को राज्‍य के अधिकांश हिस्‍सों में बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान अधिकांश स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम वर्षा होने की संभावना है। कहीं- कहीं भारी बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने राज्‍य में बादल गरजने के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की है।

Weather  रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर मे भी आज पूरे दिन बादल छाए रहने की संभवाना है। इस दौरान कहीं से मध्‍यम वर्षा या बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।

Back to top button