राज्य

छत्‍तीसगढ़ के प्रमुख स्‍थानों का तापमान

दिन का तापमान सामान्‍य से नीचे

Weather रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के अधिकांश हिस्‍सों में करीब पखवाड़ेभर से बारिश हो रही है। अगले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। हालांकि भी दो दिनों तक बारिश की गतिविधियां बनी रहेगी।

गुरुवार शाम के बाद बदल सकता है मिजाज

मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि गुरुवार की शाम के बाद मौसम का मिजाज बदल सकता है और राज्‍य में बारिश की गतिविधियों में कमी आ सकती है। मौसम विभाग ने भी गुरुवार से बारिश की तीव्रता में कमी आने की संभावना व्‍यक्‍त की है।

आज राज्‍य के इन चार जिलों में अलर्ट

छत्‍तीसगढ़ के चार जिलों में बुधवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने राज्‍य के जिन चार जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है उनमें खैरागढ़, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली शामिल हैं। इन जिलों में कहीं- कहीं भारी बारिश हो सकती है।

Weather  प्रदेश में कैसा रहेगा आज मौसम

प्रदेश के अधिकांश स्‍थानों पर बादल छाए रह सकते हैं। इन दौरान हल्‍की से मध्‍यम वर्षा होने की संभावना है। कुछ एक स्‍थानों पर भारी तथा कहीं- कहीं तेज बारिश हो सकती है।

रायपुर के मौसम को लेकर अनुमान

राजधानी रायपुर के मौसम को लेकर अनुमान है कि आज यहां बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान मध्‍यम वर्षा होने की भी संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

दिन का तापमान सामान्‍य से नीचे

बदली और बारिश का असर तापमान पर पड़ा है। राज्‍य के सभी स्‍थानों का तापमान सामान्‍य से नीचे आ गया है। दुर्ग का अधिकतम तापमान 26 डिग्री रिकार्ड किया गया जो सामान्‍य से 5 डिग्री सेल्सियस कम है। वहां का न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से 6 डिग्री नीचे 18 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Weather छत्‍तीसगढ़ के प्रमुख स्‍थानों का तापमान

रायपुर का अधिकतम तापमान 25.8 और न्‍यूनतम 23.5 डिग्री रहा।

बिलासपुर का अधिकतम तापमान 27.8 और न्‍यूनतम 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 28.1 और न्‍यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जगदलपुर का अधिकतम तापमान 25.6 और न्‍यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Back to top button