Site icon Chatur Post

Weather छत्तीसगढ़ में भरी बारिश की चेतावनी: मौसम विभाग का मध्य और दक्षिणी हिस्से के लिए अलर्ट

Weather Report: छत्तीासगढ़ का मौसम: प्रदेश के इन स्थासनों पर भारी बारिश की चेतावनी

Weather रायपुर। बंगाल की खड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण छत्तीसगढ़ में फिर एक बार भरी बरीश की संभावना बन रही है। मौसम विभाग ने मध्य और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में भरी बारिश की चेतावनी जरी की है।

यहां सक्रिय है सिस्टम

पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्रों और उससे सटे उत्तरी ओडिशा और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के तटीय क्षेत्रों पर निम्न दबाव का क्षेत्र बना रहा।

पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्रों और उससे सटे उत्तरी ओडिशा और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के तटीय क्षेत्रों पर निम्न दबाव के क्षेत्र से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण से ओडिशा होते हुए तेलंगाना तक द्रोणिका बनी हुई है।

पश्चिम बंगाल के गंगीय तटीय क्षेत्रों और उससे सटे उत्तरी ओडिशा और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव क्षेत्र से जुड़े ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण से ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक होते हुए दक्षिण महाराष्ट्र तट तक एक और द्रोणिका बनी हुई है।

Weather कल एक और तगड़ा सिस्टम हों रहा है सक्रिय

25 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम और उससे सटे मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक और निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है। लगभग पश्चिम की ओर बढ़ते हुए, इसके 26 सितंबर को दक्षिण ओडिशा-उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों से दूर उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक अवदाब क्षेत्र बनने की संभावना है।

Weather छत्तीसगढ़ के मौसम को लेकर अनुमान

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को छत्तीसगढ़ में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा तथा मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।अगले दो दिनों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

Exit mobile version