Weather रायपुर समेत आधा दर्जन जिलों में भारी बारिश की चेतवानी: राजस्‍व विभाग ने जारी किया अलर्ट

schedule
2025-09-04 | 05:32h
update
2025-09-04 | 05:32h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Weather रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में परिस्थितियां बारिश के अनुकूल बनी हुई है। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्‍टम के कारण गुरुवार को राज्‍य के अधिकांश स्‍थानों पर बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, राजस्‍व विभाग ने राज्‍य क आधा दर्जन जिलों में अगले चौबीस घंटों के दौरान भारी बारिश की चेतवानी जारी की है।

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

राजस्‍व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से राज्‍य के जिन आधा दर्जन जिलों के लिए चेतावनी जारी की गई है, उनमें रायपुर, कोंडागांव, कांकेर, नारायणपर, सक्‍ती के साथ सारंगढ़- बिलाईगढ़ शामिल है। इन जिलों में आज भारी बारिश हो सकती है।

Weather गुरुवार के लिए मौसम विभाग का अनुमान

मौसम विभाग का अनुमान है कि आज पूरे छत्‍तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होगी। पूरे छत्‍तीसगढ़ में अधिकांश समय बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान अनेक स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम वर्षा हो सकती है। कहीं- कहीं भारी बारिश या गरज के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।

बंगाल की खाड़ी में बने सिस्‍टम ने बदला मौसम

मौसम विज्ञानियों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक निम्‍न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलगे चौबीस घंटो में झारखंड औश्र उत्‍तरी छत्‍तीसगढ़ होते हुए पश्चिम उत्‍तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। इसकी वजह से पूरे राज्‍य में व्‍यापक बारिश की संभावना बन रही है।

रायपुर में आज का मौसम

रायपुर के मौसम को लेकर विशेषज्ञों का अनुमान है कि रायपुर में आज पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। इस दौरान एक-दो बार वर्षा होने या बौछारें पड़ने की संभावना है।  

Weather  बिलासपुर संभाग में हुई तेज बारिश

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को राज्‍य के अधिकांश हिस्‍सों में बारिश हुई है। बिलासपुर संभाग के कई स्‍थानों पर तेज बारिश हुई। कुसमी, मस्‍तुरी और तखतपुर में नौ- नौ सेमी बारिश दर्ज की गई है। रायपुर संभाग के गरियाबंद में सात और माना में छह सेमी बारिश दर्ज की गई।

chatur postSeptember 4, 2025
306 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
03.03.2026 - 22:48:39
Privacy-Data & cookie usage: