Site icon Chatur Post

Weather दक्षिणी छत्‍तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी: बस्‍तर में जनजीवन प्रभावित

Weather Report: छत्तीासगढ़ का मौसम: प्रदेश के इन स्थासनों पर भारी बारिश की चेतावनी

Weather रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के बस्‍तर संभाग का बड़ा हिस्‍सा बाढ़ की चपेट में है। वहां कई स्‍थानों पर भारी से अतिभारी बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने गुरुवार को भी बस्‍तर संभाग में कुछ स्‍थानों पर भारी से अतिभारी बारिश की चेतावनी दी है। राज्‍य के बाकी हिस्‍सों में भी बारिश की संभावना बनी हुई है।

इस वजह से बस्‍तर में हो रही बारिश

मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा के तट पर निम्‍न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसका असर पूरे छत्‍तीसगढ़ पर पड़ रहा है। इसी वजह से राज्‍य के अधिकांश हिस्‍सों में बारिश हो रही है।

Weather  छत्‍तीसगढ़ में आज कैसा रहेगा मौसम

छत्‍तीसगढ़ के अधिकांश स्‍थानों पर आज भी बादल छाए रह सकते हैं। प्रदेश के अधिकांश स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम वर्षा हो सकती है। वहीं कहीं- कहीं भारी से अतिभारी बारिश हो सकती है।

बस्‍तर में एक ही दिन में 21 सेमी तक वर्षा

बुधवार को राज्‍य क बस्‍तर और दुर्ग संभाग में भारी बारिश दर्ज की गई है। बस्‍तर के सुकमा में 21 और बस्‍तरनार में 20, लोहांडीगुड़ा में 19, दरभा में 17, गीदम और कोंटा में 16 सेमी बारिश हुई है। इसी तरह बस्‍तर संभाग के कई स्‍थानों पर 10 सेमी या उससे अधिक वर्षा हुई है। दुर्ग संभाग के पाटन मे 10 सेमी बारिश रिकार्ड की गई है।

Weather  बस्‍तर के चार जिलों में बाढ़

बस्‍तर संभाग के चार जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। वहां बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को राहत शिविरों में शिफ्ट करना पड़ा है। अब तक बाढ़ की वजह से पांच लोगों की मौत हो गई है। दर्जनभर से ज्‍यादा मवेशियों की भी मौत हो चुकी है। प्रशासन की तरफ से राहत और बचाव के काम किए जा रहे हैं।

रायपुर में आज का मौसम

राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि दिन में एक- दो बार बारिश हो सकती है। या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है।

Exit mobile version