Weather दिन गर्म रातें सर्द: छत्‍तीसगढ़ में यह शहर हुआ सबसे गर्म, जानिए- कैसा रहने वाला है प्रदेश का मौसम

schedule
2026-02-16 | 03:59h
update
2026-02-16 | 03:59h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Weather रायपुर। छत्‍तीसगढ़ का मौसम करवट बदल रहा है। धीरे- धीरे दिन का तापमान बढ़ने लगा है। रात का तापमान भी चढ़ रहा है, लेकिन आधी रात बाद से अल सुबह तक ठंड का हल्‍का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक- दो दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। इसके बाद कुछ बदलाव की संभावना बन रही है।

रायपुर सबसे गर्म

छत्‍तीसगढ़ के मौसम में आए बदलाव का सबसे ज्‍यादा असर राजधानी रायपुर में दिख रहा है। रायपुर में गर्मी तेजी से बढ़ रही है। दिन में तीखी धुप होने लगी है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री के करीब पहुंच गया है, जबकि न्‍यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक चला गया है। प्रदेश के अन्‍य शहरों की तुलना में यह सर्वाधिक है।

अंबिकापुर संभाग में अभी रात में ठंड बरकरार

राज्‍य के सबसे सर्द हिस्‍से उत्‍तरी छत्‍तीसगढ़ में अभी रात में ठीक- ठाक ठंड पड़ रही है। वहां के ज्‍यादातर स्‍थानों का न्‍यूनूतम तापमान 10 डिग्री से नीचे चल रहा है। अंबिकापुर में रात का तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश में सबसे कम है। वहां का अधिकतम तापमान 28 डिग्री के ऊपर चला गया है।

कैसा रहेगा छत्‍तीसगढ़ का मौसम

मौसम विज्ञानियों के अनुसार कुछ सिस्‍टम बने हुए हैं, लेकिन उनका छत्‍तीसगढ़ के मौसम पर अभी कोई विशेष असर पड़ता नहीं दिख रहा है। ऐसे में अलगे कुछ दिनों तक प्रदेश का मौसम इसी तरह सर्द- गर्म वाला बना रहेगा। दो- तीन दिनों तक तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं दिख रही है।

chatur postFebruary 16, 2026
96 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
28.02.2026 - 01:09:38
Privacy-Data & cookie usage: