Site icon Chatur Post

Weather छत्‍तीगसढ़ में कल से बादल गरजेंगे भी और बरसेंगे भी: मानसून पहुंचेगा रायपुर

Weather Report: छत्तीासगढ़ का मौसम: प्रदेश के इन स्थासनों पर भारी बारिश की चेतावनी

Weather रायपुर। छत्‍तीसगढ़ का मौसम करवट लेने के संकेत दे रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार से पूरे राज्‍य में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती है। इसके साथ ही मानसून के आगे बढ़ने की संभावना दिख रही है। ऐसे में आज से मानसून में हलचल नजर आ सकता है और 15 जून तक इसके रायपुर पहुंच सकता है।

कल से आगे बढ़ेगा मानसून

रायपुर स्थि‍त मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार करीब 15 दिन से बस्‍तर में रुका मानसून कल (14 जून) से आगे बढ़ सकता है। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि 14 जून को राज्‍य के कुछ और हिस्‍सों में मानसून सक्रिय हो सकता है।

अगले दो दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अलगे दो दिनों तक दक्षिणी छत्‍तीगसढ़ यानी बस्‍तर संभाग में अच्‍छी बारिश होने की संभावना है। बादल गरजने के साथ तेज हवा के साथ बारिश होगी।

Weather  छत्‍तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना

प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग की तरफ से दी गई है। इसमें कहा गया है कि 14 जून को राज्‍य के अधिकांश स्‍थानों पर बारिश होगी। इस दौरान कहीं- कहीं भारी बारिश हो सकती है। वहीं, आज प्रदेश में गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। हवा की गति 50 से 60 किलो मीटर प्रति घंटा तक हो सकती है।

आज कैसा रहेगा रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में आज हल्‍के बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान दोपहर बाद हल्‍की बारिश या बुंदाबादी हो सकती है। आज रायपुर का अधितम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

 Weather  छत्‍तीसगढ़ के प्रमुख स्‍थानों का तापमान

बदली और बारिश के कारण पूरे राज्‍य के तापमान में कमी आई है। राजधानी रायपुर का अधिकतम तापामन 37.8 रिकार्ड किया गया जो सामान्‍य से करीब डेढ़ डिग्री कम है।

बिलासपुर का अधिकत तापमान 37.5 रिकार्ड किया गया जो सामान्‍य से करीब ढाई डिग्री कम है। इसी तरह अंबिकापुर अधिकतम तापामन सामान्‍य से करीब 1 डिग्री कम 36 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

इसी तरह दुर्ग का अधिकतम तापमान 38.6 रिकार्ड किया गया जो लगभग सामान्‍य है, लेकिन यह प्रदेश में सर्वाधिक है। वहीं, जगदलपुर का अधिकत तापामन 31.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

Exit mobile version