राज्य

Weather छत्‍तीसगढ़ 19 दिसंबर के बाद और बढ़ेगी ठंड: प्रदेश के बड़े हिस्‍से में कोहरे की जद में सुबह

Weather रायपुर। छत्‍तीसगढ़ का बड़ा हिस्‍सा कोहरे की जद में है। राज्‍य के उत्‍तर से लेकर मध्‍यम हिस्‍से में सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हो रही है। यह स्थिति अगले कुछ दिनों तक बनी रह सकती है।

chaturpost.com के WhatsApp से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें: कृपया चैलन पर जाने के बाद ऊपर दिख रहे फोलो को प्रेस जरुर करें

मौसम विभाग के अनुसार पूरे राज्‍य में इस वक्‍त अच्‍छी ठंड पड़ रही है। करीब सप्‍ताहभर से राज्‍य के दक्षिणी हिस्‍से में भी उत्‍तर की ठंडी हवा ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। इससे बस्‍तर संभाग के तापमान में भी कमी आई है। जगदलपुर का न्‍यूनतम तापमान 9 डिग्री के करीब पहुंच गया है।

तीन दिन पर ठंड और बढ़ने की संभवना

मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले तीन दिनों में छत्‍तीसगढ़ में ठंड और बढ़ सकती है। इस वक्‍त प्रदेश में उत्‍तर से हवा आ रही है, जो काफी सर्द है। हिमालय क्षेत्र में अगले कुछ दिनों में बर्फबारी और बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि हवा में ठंडक और रफ्तार दोनों बढ़ सकती है। इसका असर छत्‍तीसगढ़ के मौसम पर भी पड़ेगा।

आज का मौसम

छत्‍तीसगढ़ में आज मौसम पूरी तरह शुष्‍क रहने की संभावना है। रायपुर में हवा की गति दो किलो मीटर प्रति घंटा के आसपास रहने की संभावना है। ऐसे में दिन भी हल्‍की ठंड महसूस हो सकती है। वहीं, सरगुजा संभाग में दिन में थोड़े समय के लिए ठंड से राहत मिल सकती है।

राज्‍य के प्रमुख स्‍थानों का तापमान

रायपुर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा जो लगभग सामान्‍य है। वहीं न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से एक डिग्री कम 13.4 रिकार्ड किया गया।

बिलासपुर का अधिकतम तापमान सामान्‍य से 1.2 डिग्री नीचे 26.4 रिकार्ड किया गया। रात का तापमान 12.8 रहा जो सामान्‍य से एक डिग्री सेल्सियस कम है।

पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 8.2 रिकार्ड किया गया, यह सामान्‍य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है।  पेंड्रा का अधिकतम तापमान 25.8 रहा, जो सामान्‍य है।

अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह सामान्‍य से 1.7 डिग्री अधिक है, जबकि वहां का न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से 3 डिग्री कम 6 डिग्री सेल्सियस रहा।

जगदलपुर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहा, जो सामान्‍य है। वहीं, न्‍यूनतम तापमान 9.6 दर्ज किया गया जो सामान्‍य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम है।

दुर्ग का न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से 4.5 डिग्री कम 9.4 दर्ज किया गया। वहां का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Back to top button