भारतमुख्य पृष्ठसोशल मीडिया

Weather जशपुर में 0.5, अंबिकापुर में 3.8: छत्‍तीसगढ़ में भीषण ठंड, 24 घंटे में माना और दुर्ग में 5 डिग्री लुढ़का तापमान

Weather  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ इस वक्‍त भीषण ठंड की चपेट में है। उत्‍तर से दक्षिण तक राज्‍य का बड़ा हिस्‍सा शीतलहर की चपेट में आ गया है। ठंड का सबसे ज्‍यादा असर सरगुजा संभाग में दिख रहा है। वहां ठंड के साथ भयंकर कोहरे से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

रिकार्ड तोड़ ठंड    

उत्‍तरी छत्‍तीसगढ़ में स्थित जशपुर जिले में का न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस तक लूढ़क गया है। दिन चढ़ने के बाद भी ठंड से राहत नहीं मिली और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही सिमटा रहा। वहीं पिछले 24 घंटे में अंबिकापुर के तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट दर्ज की गई। 6 जनवरी को वहां न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मैनपाट में भी कड़ाके की ठंड पड़ी और न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शेष पेज 6 पर

मध्‍य क्षेत्र में भी गिर रहा पारा

रायपुर, माना और बालोद में पारा तेजी से गिरा है। रायपुर में न्यूनतम तापमान में 3.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। पारा 11 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। माना में 12.1 डिग्री सेल्सियस से गिरकर पारा 7 डिग्री पहुंच गया। दुर्ग का न्‍यूनतम तापमान 12 से गिरकर 7.4 डिग्री तक आय गया है। बालोद में न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस था, वहां 5.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।

बर्फ बन रही ओस

जशपुर और मैनपाट क्षेत्र में घरों की छतों, वाहनों, खेतों, घास और खुले मैदानों पर ओस जमकर बर्फ में तब्दील हो गई। खेतों में बर्फ की सफेद परत बिछ गई। कई ग्रामीण इलाकों में पानी से भरे बर्तनों, नलों और टंकियों की ऊपरी सतह पर बर्फ जमने से लोग रोमांचित रहे।

दिन में भी सामान्‍य से कम तापमान

रात में पड़ रही कड़ाके की ठंड का असर दिन के तापमान पर भी पड़ रहा है। राज्‍य के अधिकांश  स्‍थानों का अधिकतम तापमान भी सामान्‍य से नीचे चला गया है। पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान सामान्‍य से 5.1 डिग्री कम 18.8 रिकार्ड किया गया। अंबिकापुर का 19.1 रहा जो सामान्‍य से दो डिग्री कम है।

छत्‍तीसगढ़ के प्रमुख स्‍थानों के न्‍यूनतम तापमान की स्थिति

रायपुर 11 डिग्री सेल्सियस, सामान्‍य से 2.4 डिग्री कम

माना 7 डिग्री सेल्सियस, सामान्‍य से 5.8 डिग्री कम

बिलासपुर 10.3 डिग्री सेल्सियस, सामान्‍य से 1.7 डिग्री कम

पेंड्रा रोड 7.2 डिग्री सेल्सियस, सामान्‍य से 3.3 डिग्री कम

अंबिकापुर 3.8 डिग्री सेल्सियस, सामान्‍य से 4.9 डिग्री कम

जगदलपुर 10.8 डिग्री सेल्सियस, सामान्‍य से 0.7 डिग्री कम

दुर्ग 7.4 डिग्री सेल्सियस, सामान्‍य से 6.5 डिग्री कम

Back to top button