राज्य

Weather खाड़ी में बन रहा कम दबाव का क्षेत्र: आज भारी बारिश की चेतावनी, 27 अगस्‍त से आएगी तेजी

Weather रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में गणेश स्‍थापना के साथ ही बारिश की गतिविधियां भी बढ़ने की सभावना है। मौसम विभाग ने राज्‍य के कुछ एक स्‍थानों पर आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही कल यानी 27 अगस्‍त से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है।

खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। यह सिस्‍टम ओडिशा पश्चिम बंगाल के तटो से सटे उत्‍तर बंगाल की खाड़ी में यह सिस्‍टम बन रहा है। वहीं एक द्रोणिका हरियाणा से लेकर छत्‍तीसगढ़ होते हुए खाड़ी तक बना हुआ है। इन सिस्‍टमों का सीधा असर राज्‍य के मौसम पर पड़ रहा है।

आज भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने मंगलवार को राज्‍य के कुछ हिस्‍सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। यह चेतावनी राज्‍य के दक्षिणी औश्र मध्‍य हिस्‍से के लिए जारी की गई है।

Weather बुधवार से बारिश की गतिविधियों में तेजी

छत्‍तीसगढ़ में इस पूरे सप्‍ताह बारिश की संभावना बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार अगस्‍त के अंतिम सप्‍ताह में राज्‍य के अधिकांश हिस्‍सों में हल्‍की से मध्‍यम वर्षा होगी। कहीं- कहीं भारी बारिश हो सकती है। बुधवार से बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना जताई गई है।

पूरे सप्‍ताह के लिए यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने अगस्‍त के अंतिम सप्‍ताह के सभी दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 28 अगस्‍त के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यह आरेंज अलर्ट राज्‍य के तीन जिलों के लिए जारी किया गया है। इसमें सारंगढ़, सक्‍ती और रायगढ़ शामिल है।

गणेश स्‍थापना के साथ बारिश

गणेश उत्‍सव के दौरान बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती है। बुधवार को गणेश जी की स्‍थापना होगी और मौसम विभाग ने बुधवार से ही बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताई है। यह गतिविधि अगले एक सप्‍ताह तक बनी रह सकती है।

Weather आज कैसा रहेगा रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में आज पूरे दिन बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरार बीच- बीच में वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

Back to top button