Site icon Chatur Post

Weather राजनांदगांव में 40 और रायपुर में 39 डिग्री पहुंचा पारा: मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

Chhattisgarh Weather Rain Alert

Weather रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में गर्मी अपना असर दिखाने लगा है। मार्च के दूसरे सप्‍ताह में ही राज्‍य के कई स्‍थानों पर भीषण गर्मी के हालात बन गए हैं। तापमान तेजी से बढ़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

तेज हवा चलने की चेतावनी

मौसम विभाग ने राज्‍य के कुछ स्‍थानों पर तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है। हवा की गति 30 से 50 किलो मीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। हवा के साथ हल्‍की बारिश भी हो सकती है।

द्रोणिका सक्रिय

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बिहार से ओडिशा तक बनी द्रोणिका अब छत्‍तीसगढ़ और झारखंड से गुजर रही है। वहीं, उत्‍तर पश्चिम भारत में जेट स्‍ट्रीम चल रही है। इन सब का असर राज्‍य के मौसम पर भी पड़ेगा।

गर्मी के तीखे तेवर

अगले चौबीस घंटो में मौसम में बदलाव की संभावना के बीच गर्मी के तेवर लगातार तीखे हो रहे हैं। राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है, जबकि रायपुर समेत कई स्‍थानों का दिन का तापमान 39 डिग्री के पार चला गया है।

रायपुर का तापमान सामान्‍य से ज्‍यादा

रायपुर का तापमान 39.4 रिकार्ड किया गया जो सामान्‍य से 4.7 डिग्री ज्‍यादा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सामान्‍यत: रायपुर में लू की स्थिति बन रही है। इसी तरह पेंड्रा का अधिकतम तापमान सामान्‍य से 5.2 डिग्री ऊपर 37.2 रिकार्ड किया गया।

राज्‍य के प्रमुख स्‍थानों के तापमान की स्थिति

बिलासपुर 39 डिग्री सेल्सियस

अंबिकापुर 35.5 डिग्री सेल्सियस

जगदलपुर 37.5 डिग्री सेल्सियस

छत्‍तीसगढ़ के प्रमुख स्‍थानों का न्‍यूनतम तापमान

रायपुर 21.5 डिग्री सेल्सियस

बिलसपुर 19.8 डिग्री सेल्सियस

पेंड्रा रोड 19.2 डिग्री सेल्सियस

अंबिकापुर 14.5 डिग्री सेल्सियस

दुर्ग 19.4 डिग्री सेल्सियस

राजनांदगांव 19 डिग्री सेल्सियस

Exit mobile version