Weather हल्‍की बारिश से हुई ठंड की वापसी: छत्‍तीसगढ़ में फिर सर्द होगी रातें, तीन दिन बाद बदलेगा मौसम

schedule
2026-02-05 | 03:57h
update
2026-02-05 | 03:57h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Weather रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के बड़े हिस्‍से में इस वक्‍त अच्‍छी ठंड पड़ रही है। इस बीच राज्‍य के उत्‍तरी हिस्‍से में हुई मामूली बारिश की वजह से तापमान में फिर गरावट आ गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक रात में ठंड बनी रह सकती है।

राज्‍य के इन हिस्‍सों में दर्ज की गई बारिश

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार की शाम को पेंड्रा रोड क्षेत्र में बेहद हल्‍की बारिश हुई है। उत्‍तर छत्‍तीसगढ़ में भी कहीं- कहीं हल्‍की बुंदाबादी हुई है। इसका असर राज्‍य के बड़े हिस्‍से के मौसम पर पड़ सकता है।

ठंड के साथ कोहरे की वापसी

मामूली बारिश का राज्‍य के मौसम पर व्‍यापक असर पड़ सकता है। इसकी वजह से सुबह के समय कोहरे की वापसी हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में दिन में मौसम आमतौर पर शुष्‍क रहने की संभावना है।

मौसम विभाग का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक रात के तापमान में एक से तीन डिग्री तक की कमी आ सकती है। वहीं, इस दौरान दिन के अधिकतम तापमान में किसी तरह के बदलाव की संभावना नहीं दिख रही है।

30 डिग्री के करीब पहुंचा अधिकतम तापमान

प्रदेश के अधिकांश स्‍थानों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री के करीब चल रहा है। सर्वाधिक गर्म जगदलपुर चल रहा है। जगदलपुर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक चला गया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दुर्ग, अंबिकापुर और पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 30 से नीचे है।

दुर्ग का न्‍यूनतम तापमान सबसे कम

इस वक्‍त दुर्ग की का न्‍यूनतम तापमान सबसे कम है। वहां का न्‍यूनतम तापमान 12 डिग्री के करीब है। वहीं, अंबिकापुर का न्‍यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक- दो दिनों में न्‍यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है।

chatur postFebruary 5, 2026
204 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
02.03.2026 - 14:24:23
Privacy-Data & cookie usage: