Site icon Chatur Post

Weather मानसून ब्रेक! जानिए..क्‍यों थम गई है बारिश, क्‍यों नहीं आगे बढ़ पा रहा है मानसून

Today’s Weather

Weather रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में इस बार मानसून समय से करीब पखवाड़ेभर पहले पहुंच चुका है, लेकिन बस्‍तर से आगे ही नहीं बढ़ पा रहा है। इसकी वजह से राज्‍य के मैदानी हिस्‍सों में बारिश की गतिविधियां पूरी तरह थम चुकी है।

जानिए..मानसून क्‍यों नहीं बढ़ रहा है आगे  

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसूनी हवा के साथ आगे बढ़ता है, लेकिन पिछले करीब 10 दिनों से ऐसा कोई सिस्‍टम ही नहीं बन रहा है जिससे मानसून आगे बढ़ सके। समुद्र से आने वाली हवा की रतफ्तार भी कमजोर है। इसी वजह से मानसून ठहर गया है।

Weather  अब 10 जून के बाद सक्रिय होने की उम्‍मीद

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 10 जून के बाद ही मानसून एक बार फिर से सक्रिय होगा और छत्‍तीसगढ़ के बाकी हिस्‍सों में सक्रिय  वहीं अगले पांच दिनों तक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में तेज हवा के साथ ही हल्की बारिश के आसार है।

Weather  तापमान में वृद्धि की संभावना

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ 55 डिग्री पूर्व में स्थित है। इसके प्रभाव से शनिवार को छत्‍तीसगढ़ के एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने या गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। उन्‍होंने बताया कि  विक्षोभ के कारण हवा के पैटर्न में बदलाव होता है। इससी वजह से अरब सागर से आने वाली मानसूनी हवा कमजोर हो गई है। अगले चार से पांच दिनों तक स्थिति ऐसी ही रहने की संभावना है । इस दौरान अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि का दौर जारी रह सकता है।

Weather  राजनांदगांव में 40 डिग्री पहुंचा तापामन

राजनांदगांव में शुक्रवार को 40.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया जो छत्‍तीसगढ़ में सर्वाधिक रहा। रायपुर का अधिकतम तापमान 39.8  डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के ही संकेत है।

छत्तीसगढ़ में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया एक और तहसीलदार

Exit mobile version