Site icon Chatur Post

Weather 21 दिन में एक इंच भी आगे नहीं बढ़ पाया मानसून: आज से फिर सक्रिय होने की उम्‍मीद

Today’s Weather: रायपुर समेटत इन क्षेत्रों से लौट गया मानसून, जल्दस मिल सकती है गर्मी से राहत

Weather  रायपुर। दक्षिण पश्चिम मानसनू समय से पहले आकर भी लेट हो गया है। शुरुआत में पूरी रफ्तार के साथ आगे बढ़ा मानसून बीते 21 दिन से रुका हुआ है। 26 मई के बाद वह एक इंच भी आगे नहीं बढ़ा है। छत्‍तीसगढ़ में मानसून बस्‍तर संभाग तक पहुंचा है, उससे आगे नहीं बढ़ पाया है। पिछले साल भी मानसून बस्‍तर समय पर पहुंच गया था, लेकिन 10 दिन बाद आगे बढ़ा था।

आज से आगे बढ़ने की उम्‍मीद

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रविवार से मानसून के आगे बढ़ने की संभावना नजर आ रही है। आज-कल में मानसून बस्‍तर संभाग को पार करके राज्‍य के मैदानी क्षेत्रों तक पहुंच सकता है।

इस वजह से मानसून के आगे बढ़ने की जताई जा रही संभावना

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाओं के दम पर आगे बढ़ता है। दोनों क्षेत्रों में पिछले 20 दिनों से कोई हलचल नहीं हो रही थी, लेकिन अब दोनों क्षेत्रों में नए सिस्‍टम सक्रिय हो रहे हैं। बंगाल की खाड़ी में चक्रवाल और अरब सागर में आंध्रप्रदेश और कर्नाटक के तट के करीब द्रोणिका बनी हुई है। इससे मानसून के आगे बढ़ने की संभावना व्‍यक्‍त की जा रही है।

Weather  छत्‍तीसगढ़ में आज कैसा रहेगा मौसम

छत्‍तीसगढ़ में आज बादल छाए रहने की उम्‍मीद है। इस दौरान गरज-चमक के साथ हल्‍की से मध्‍यम वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने बस्‍तर संभाग के साथ ही राज्‍य के मैदानी क्षेत्रों में तेज हवा चलने की चेतावनी भी जारी की है। राजधानी रायपुर में भी बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

Weather  प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

रायपुर का अधिकत तापामन 37.7 डिग्री सेल्सियस रहा। बिलासपुर का तापमान 40.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। इसी तरह अंबिकापुर का तापमान 37.7, जगदलपुर का 35.5 और दुर्ग का 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Exit mobile version