Site icon Chatur Post

Weather छत्‍तीसगढ़ पहुंचकर ठिठके  मानसून के कदम, नहीं बढ़ पा रहा बस्‍तर के आगे

Weather Report: छत्तीासगढ़ का मौसम: प्रदेश के इन स्थासनों पर भारी बारिश की चेतावनी

Weather रायपुर। दक्षिण पश्चिम मानसून अपने तय समय से करीब 15 दिन पहले छत्‍तीसगढ़ पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून पूरे बस्‍तर संभाग में सक्रिय हो चुका है, लेकिन बस्‍तर पहुंचने के बाद से मानसून के आगे बढ़ने की गति थम गई है। करीब सप्‍ताहभर से मानसून बस्‍तर में ही रुका हुआ है।

बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसून की गति धीमी पड़ने का असर राज्‍य के बाकी हिस्‍सों में बारिश पर पड़ सकता है। अनुमान है कि अगले तीन- चार दिनों तक मौसम शुष्‍क रह सकता है। तेज बारिश की संभावना नहीं दिख रही है। इस दौरान कहीं- कहीं हल्‍की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं।

Weather बढ़ सकता है तापमान

बादलों के गायब होने और बारिश नहीं होने का सीधा असर तापमान पर पड़ेगा। राज्‍य के मैदानी क्षेत्रों में दिन और रात के तापमान में दो से चार डिग्री तक की वृद्ध‍ि  हो सकती है।

बस्‍तर और सरगुजा संभाग में बारिश की संभावना

मौसम विभाग का अनुमान है कि बस्‍तर संभाग के दो और सरगुजा संभाग के दो जिलों में आज अच्‍छी बारिश हो सकती है। इन जिलों में  जशपुर, सरगुजा, बस्‍तर और बीजापुर शामिल हैं। इन क्षेत्रों में 40 से 50 किमी की रफ्तार से हवा चलने और हल्‍की से मध्‍यम वर्षा होने की संभावना जताई गई है।  

Weather रायपुर में आज का मौसम

राजधानी रायपुर के मौसम को लेकन अनुमान है कि आज यहां हल्‍की बादल छाए रह सकते हैं। स्‍थानीय प्रभाव से दोपहर बाद हल्‍की बारिश या बुंदाबांदी हो सकती है। तापमान में वृद्धि की संभावना बनी हुई है।

अभी सामान्‍य से कम तापमान

बारिश की गतिविध कम होने के बावजूद राज्‍य के अधिकांश स्‍थानों का तापमान सामान्‍य से नीचे चल रहा है। रायपुर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री रिकार्ड किया गया जो सामान्‍य से 5 डिग्री कम है। बिलासपुर का अधिकतम तापमान सामान्‍य से करीब 4 डिग्री कम 39 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

अंबिकापुर का 36 और जगदलपुर का करीब 34 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्‍य से लगभग 4 डिग्री कम है। इसी तरह दुर्ग का अधिकतम तापमान सामान्‍य से पांच डिग्री कम 36 डिग्री रिकार्ड किया गया।

Exit mobile version