
Weather रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के छोटे हिस्से को छोड़कर पूरे राज्य में दक्षिण पश्चिम मानसून सक्रिय हो गया है। लेकिन अच्छी बारिश के लिए मैदानी क्षेत्रों में लोगों को अभी इंजतार करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अभी मैदानी क्षेत्रों में तेज बारिश की संभावना नहीं दिख रही है।
उत्तरी छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार उत्तरी छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों में तेज बारिश की संभावना बनी हुई है। इस दौरान सरगुजा संभाग में अतिभारी बारिश हो सकती है।
Weather बादल छाए रहने की संभावना
छत्तीसगढ़ के मौसम को लेकर अनुमान है कि बुधवार को पूरे राज्य में बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान सरगुजा संभाग के एक- दो स्थानों पर भारी से अतिभारी बारिश हो सकती है। राज्य के बाकी हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और बिजली गिरने की भी चेतावनी मौसम विभाग ने दी है।
बस्तर संभाग में हुई अच्छी बारिश
बीते चौबीस घंटो के दौरान बस्तर संभाग के कुछ एक स्थानों पर अच्छी बारिश हुई है। गीदम और कुसमी में सात सेमी वर्षा रिकार्ड की गई। भाटापारा और गोबरा नवारपारा में 5 सेमी, सन्ना, दंतेवाड़ा, बिलाईगढ़, राजिम और पुसौर मे चार-चार सेमी वर्षा दर्ज की गई। इसके साथ ही राज्य के अनेक स्थानों पर एक से तीन सेमी तक बारिश हुई है।
Weather रायपुर में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना
राजधानी रायपुर के बुधवार के मौसम को लेकर अनुमान है कि यहां बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। आज रायपुर का अधिकतम तापामन 33 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।
प्रदेश के प्रमुख स्थानों का तापमान
राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.9 रिकार्ड किया गया। बिलासपुर का अधिकतम तापमान 33.1 और न्यूनतम 26.4 डिग्री रहा।
मछली मारने पर सरकार ने लगाया प्रतिबंध पकड़े गए तो होगी जेल…
अंबिकापुर का अधिकतम तापामन 29.1 और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। जगदलपुर का अधिकतम तापमान 30.6 और न्यूनतम 22.6 रहा। इसी तरह दुर्ग का अधिकतम तापमान 37.4 और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।




