Weather उत्‍तर और दक्षिण में मानसून मेहरबान: जानिए…छत्‍तीसगढ़ के बाकी हिस्‍सों में कब होगी बारिश

schedule
2025-06-25 | 05:01h
update
2025-06-25 | 05:01h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Weather रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में दक्षिण पश्चिम मानसून सक्रिय है। राज्‍य के उत्‍तरी और दक्षिणी हिस्‍से में अच्‍छी बारिश हो रही है। बीते चौबीस घंटो के दौरान उत्‍तर में बलरामपुर और दक्षिण में बीजापुर में सर्वाधिक बारिश हुई है। राज्‍य के इन दोनों हिस्‍सों के अधिकांश स्‍थानों पर मानूसन मेहरबान है, लेकिन राज्‍य के मैदानी क्षेत्रों में कुछ एक स्‍थानों को छोड़ दें तो कहीं अच्‍छी बारिश नहीं हुई है।

बादल छा रहे हैं, लेकिन बरस नहीं रहे हैं

छत्‍तीसगढ़ के मैदानी क्षेत्रों में बादल छा रहे हैं, लेकिन कुछ एक स्‍थानों पर ही बारिश हो रही है बाकी क्षेत्रों में बौछार या बुंदाबादी होकर रह जा रही है। मौसम के इस रुख से किसानों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि अब पूरे राज्‍य में अच्‍छी बारिश की संभावना बन रही है।

Weather अगले 5 दिनों पूरे राज्‍य में बारिश की उम्‍मीद

रायपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार पूरे राज्‍य में अगले पांच दिनों में तक अच्‍छी बारिश की संभावना बन रही है। इस दौरान उत्‍तरी और दक्षिणी हिस्‍से में लगातार बारिश होने की भी उम्‍मीद की जा रही है।

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मौसम विभाग ने आज राज्‍य में कहीं- कहीं भारी बारिश होने और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार यह स्थिति सरगुजा और बस्‍तर संभाग में बन रही है। राज्‍य के बाकी क्षेत्रों में हल्‍की से मध्‍यम वर्षा हो सकती है।

तापमान में कमी ने दी गर्मी से राहत

बदली और बुंदाबादी के कारण पूरे राज्‍य के तापमान में कमी दर्ज की गई है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। रायपुर का अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री दर्ज किया गया है। बिलासपुर का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

इस वजह से नजर आ रही बारिश की संभावना

मौसम विज्ञानियों के अनुसार द्रोणिका और ऊपरी हवा का चक्रवात एक साथ बने हुए हैं। इससे छत्‍तीसगढ़ के साथ ही उत्‍तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा समेत अन्‍य राज्‍यों में भी बारिश की संभावना बन रही है।

Weather रायपुर के मौसम को लेकर अनुमान

राजधानी रायपुर में बुधवार को बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान बादल गरज सकते हैं। कहीं- कहीं हल्‍की से मध्‍यम वर्षा या बौछारें पड़ सकती है।

बढ़ेगा रेल किराया! जानिए- एसी और स्‍लीपर में कितनी महंगी हो जाएगा ट्रेन का सफरAMP

chatur postJune 25, 2025
258 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
04.03.2026 - 05:22:12
Privacy-Data & cookie usage: